Sikar: लोकसभा चुनाव में 10 - 12 सीट जीत गए तो अधिकारी भी फोन उठाने लग जाएंगे- लोकसभा प्रभारी महेंद्र गहलोत
Advertisement

Sikar: लोकसभा चुनाव में 10 - 12 सीट जीत गए तो अधिकारी भी फोन उठाने लग जाएंगे- लोकसभा प्रभारी महेंद्र गहलोत

Sikar: लोकसभा चुनाव के मध्यनजर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से चर्चा करने के लिए सीकर लोकसभा प्रभारी महेंद्र गहलोत सीकर पहुंचे. वहां उन्होंने लोकसभा चुनाव को लोकर कार्यकर्ताओं को जोश के साथ काम करने की बात कही. 

Sikar news

Sikar: लोकसभा चुनाव के मध्यनजर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से चर्चा करने के लिए सीकर लोकसभा प्रभारी महेंद्र गहलोत सीकर पहुंचे। महेन्द्र गहलोत ने सीकर शहर के सालासर रोड स्थित शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। 

तैयारियों में जुटने का  किया आह्वान
बैठक में  लोकसभा प्रभारी महेंद्र गहलोत, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, नगर परिषद सभापति जीवन खां व सर ब्लॉक अध्यक्ष से राजेश सैनी सहित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित बताते हुए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र गहलोत ने कहा कि,  राजनीति में आदमी लंबा नहीं चल सकता लेकिन, शेखावाटी की यह  बात अलग है , यहां के नेता और कांग्रेस दोनों ही मजबूत है। उन्होंने भाजपा पर धर्म और  मंदिर के नाम पर लड़वाने के आरोप लगाते हुए कहा संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। 
उन्होंने आगे कहा कि,  राजस्थान से चुनाव में 10 से 12 सीट जीत गए तो अधिकारी भी फोन उठाने लग जाएंगे क्योंकि, उन्हें पता चल जाएगा की 4 साल बाद राज हमारा आएगा। 

सीकर विधायक राजेंद्र पारीक बोले आज भाजपा की नीतियों के कारण संविधान तार-तार हो रहा है। मुझे आज जो कुछ भी मिला है सब पार्टी का है। मन में पीड़ा है जब लोकसभा का प्रत्याशी हारता है तो अंदर तक मायूसी छा जाती है, सहन नहीं हो पता है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। 
नगर परिषद सभापति जीवण खां ने कहा,  राजस्थान में सरकार नहीं बनी है तो सुस्ती नहीं लानी है। लोकसभा में नौजवान लड़का इसबार भेजेंगे, यूथ का जमाना है, यूथ को ही भेजो, हम सब ताकत से लड़ेंगे। विधायक को 30 हजार वोटो से जिताया था। लोकसभा चुनाव 35 से 40 हजार से जीताकर भेजेंगे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला, शहर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश फौजी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Trending news