Rajasthan politics: सांगलिया धूनी पर CP जोशी ने टेका माथा, कहा "प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा विधानसभा चुनाव"
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1861720

Rajasthan politics: सांगलिया धूनी पर CP जोशी ने टेका माथा, कहा "प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा विधानसभा चुनाव"

Rajasthan politics: सीकर के सांगलिया स्थित सांगलिया धूणी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पहुंचकर धोक लगाई और माथा टेका

Rajasthan politics: सांगलिया धूनी पर CP जोशी ने टेका माथा, कहा "प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा विधानसभा चुनाव"

Rajasthan politics: करोड़ों लोगो को आस्था का केंद्र सीकर के सांगलिया स्थित सांगलिया धूणी पर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पहुंचकर धोक लगाई और माथा टेका. धूणी के महंत ओम दास महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की इसके बाद कुछ देर तक एक बंद कमरे में उनके बीच चर्चा भी हुई इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सीकर में भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया. 

सांगलिया धूनी में सी पी जोशी राजेंद्र राठौड़ के अलावा पूर्व विधायक रतन जलधारी पूर्व विधायक बंसीधर बाजिया पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत हो प्रदेश पूर्व मंत्री मधु कुमावत सहित भाजपा के काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे सीपी जोशी और राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज करते हुए कहा कि कार्यकाल के अंतिम क्षणों में इन्हें भगवान याद आ रहा है. 

इसलिए यह मंदिर मंदिर जा रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत से भाजपा आगामी विधानसभा का चुनाव जीतने जा रही है जल्द ही मंथन के बाद भाजपा के पहले प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी इसके लिए काम चल रहा है सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर वोटो की राजनीति करने का आरोप भी जड़ा. 

यह भी पढ़े- फरियाद लेकर अधिकारी के पास पहुंची थी लड़की, IAS ने कर ली शादी

Trending news