Karauli: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बृजेश जाटव का BJP पर वार, बोले- झूठ बोलकर पाई सत्ता
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1586555

Karauli: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बृजेश जाटव का BJP पर वार, बोले- झूठ बोलकर पाई सत्ता

Karauli News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाई जा रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के गांव धुरसी और मांग्या की ढाणी में होकर निकाली गई. राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का ग्रामीणों ने खूब गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 

 

Karauli: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बृजेश जाटव का BJP पर वार, बोले- झूठ बोलकर पाई सत्ता

Karauli, Hindaun: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाई जा रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के गांव धुरसी और मांग्या की ढाणी में होकर निकाली गई. राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री और हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का ग्रामीणों ने खूब गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. 

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के हिंडोन शहर ब्लॉक संयोजक प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि यात्रा के दौरान हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव, नगर परिषद हिंडौन के सभापति बृजेश कुमार जाटव, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के देहात प्रभारी शीशराम खटाना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हिंडौन देहात के अध्यक्ष भगत सिंह डागुर, हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष नरसी पाराशर, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के हिंडौन देहात ब्लॉक संयोजक पुष्पेंद्र गारूवाल, पूर्व ब्लॉक महामंत्री सुरेंद्र कुमार योगी, हुक्मी खेड़ा सरपंच सेवकराम डागुर, पूर्व सरपंच मुरारी लाल बाईजट्ट, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष भगवान सिंह डागुर, पूर्व सरपंच राधारमण जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्याम सिंह रावत ने घर-घर संपर्क करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक गतिविधियों के बारे में बताया. 

यात्रा के अंत में रखी गई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति बृजेश कुमार जाटव ने कहा कि 2014 के आम चुनाव में भाजपा के लोगों ने जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का शुगूफा छोड़ कर और प्रत्येक परिवार के खाते में 15- 15 लाख रुपए जमा करने का झूठा लालच देकर सत्ता हथिया ली. लेकिन आप सब जानते हो पिछले 8 साल के बीजेपी के शासन में रसोई गैस सिलेंडर 400 रूपये से 1080 रूपये का हो गया और पेट्रोल- डीजल के दाम 100 के ऊपर चले गए हैं अब इनको कहीं महंगाई नहीं दिखती है और इनके द्वारा प्रायोजित अन्ना हजारे भी कहीं नजर नहीं आते हैं. 

नुक्कड़ सभा को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के हिंडोन देहात प्रभारी शीशराम खटाना, हिंडोन देहात ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह डागुर एवं शहर ब्लॉक अध्यक्ष नरसी पाराशर ने भी संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गरीब, मजदूर, युवा, कर्मचारियों व छोटे व्यापारियों के हित की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए आगामी दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की. हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक भरोसी लाल जाटव सहित सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों व अतिथियों का गांव धुरसी में रामा पंडित,अर्जुन पीटीआई, ब्रजमोहन पटेल, परसादी पटेल,रूपी पटेल, लक्ष्मण जाटव, बनवारी जाटव,महेश जाटव, रामदयाल जाटव सहित काफी ग्रामीणों एवं पंच पटेलों ने माल्यार्पण कर एवं साफा बंधवा कर स्वागत सत्कार किया. यात्रा के अंत में हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव ने सभी ग्रामीणों का हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया.

Trending news