भीनमाल में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित
Advertisement

भीनमाल में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

Bhinmal, Jalore News: जालोर के भीनमाल में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित की सामूहिक अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया. 

भीनमाल में भाजपा किसान मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

Bhinmal, Jalore News: भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित की सामूहिक अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया. शिविर में अलग-अलग चार सत्रों में वक्ता व अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया, जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने संगठन व सिद्धांतो पर प्रकाश डाला. 

उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि भारतीय जनसंघ से लेकर आज इस वृहद रूप लेने के बावजूद भाजपा अपने जड़ों से जुड़ी हुई हैं. अंत्योदय और राष्ट्रवाद के विचारों को लिए जनसेवा का कार्य सतत करती आ रही हैं. किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ने किसान मोर्चे की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजनीति में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारतीय किसान मोर्चा बनाया गया था, जो आज मूल संगठन से साथ किसान हितों को पूर्ण करने में प्रयास करता है. उन्होंने बताया कि किसान प्रधान देश में किसानों के हितों का ध्यान भाजपा द्वारा किया जाता है. 

ये लोग रहे मौजूद 
भाजपा जिला उपाधयक्ष भेरूदान चारण, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, भाजपा जिला मंत्री डॉ. शीला विश्नोई, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नाथूसिंह तीखी, जिला परिषद सदस्य महेंद्र कुमार चौधरी, भाजपा युवा नेता नरिगाराम पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली अनोपसिंह सामुजा, परमवीरसिंह भाटी, किसान मोर्चा जिला मंत्री रमेश कुमार सेन, सवाईसिंह राजपुरोहित सांकरणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, रामसीन मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार रावल, चंद्रकांत सुंदेशा, डिंपलसिंह चौहान, देवाराम सुथार, पांचाराम सुथार इंदरसिंह, राणावत भीनमाल, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रवीण, दवे दिलीप सोलंकी, संजय बोराणा उगमसिंह, कोलर वसनाराम पुरोहित,  रामलाल पुरोहित, भादाराम देवासी गंगदाराम चौधरी, अमराराम चौधरी, मसराराम सुथार, सुरेश वोरा, जोगाराम पुरोहित, जितेन्द्रसिंह, रमेश प्रजापत, मंगलाराम माली, पदमाराम चौधरी, छगनसिंह राजपुरोहित, कल्याणसिंह पडियार, भीखसिंह बालावत, पूनमसिंह राठौड़, मुकेशसिंह चारण, प्रताप देवासी, केवाराम पुरोहित, भंवरसिंह लादुसिह, बालोत समुद्ररसिंह सिवणा, विष्णुदास सवाराम, देवासी अनाराम घांसी, सांवलाराम देवासी, मांगीलाल देवासी, केहराराम चौधरी एवं समस्त भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ेंः CM अशोक गहलोत सरकार ने सीकर की जनता को दिया बड़ा तोहफा, झूम उठे लोग

Trending news