दिवाली से पहले निकाल लो स्वेटर बाहर, मौसम विभाग ने दी जानकारी जल्द आएगी सर्दी
Advertisement

दिवाली से पहले निकाल लो स्वेटर बाहर, मौसम विभाग ने दी जानकारी जल्द आएगी सर्दी

बीती रात 13.9 डिग्री के साथ पिलानी में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. साथ ही, करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 16 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. रात के साथ ही अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. 

दिवाली से पहले निकाल लो स्वेटर बाहर, मौसम विभाग ने दी जानकारी जल्द आएगी सर्दी

Jaipur: प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही अब सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है. बीते एक सप्ताह से जहां रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, तो वहीं अब रात के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट के साथ राहत मिलने लगी है.

बीते 24 घंटों में करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं बीती रात करीब सभी जिलों में 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. बीती रात 13.9 डिग्री के साथ पिलानी में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. साथ ही, करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 16 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. 

रात के साथ ही अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज
बीते 24 घंटों में अधिकतर जिलों में गिरा दिन का तापमान
वहीं बीती रात भी करीब सभी जिलों में गिरा दिन का पारा
बीती रात 13.9 डिग्री के साथ पिलानी में सबसे सर्द रात दर्ज
आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान पहुंचा 16 डिग्री से नीचे
रात के साथ बीते दिन भी गर्मी और उमस से मिली हल्की राहत
करीब डेढ़ दर्जन जिलों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज
करीब 1 से 2 डिग्री तक दिन के तापमान में गिरावट की गई दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में किसी भी सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

इसके साथ ही आने वाले एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान जहां दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है तो वहीं रात के तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ेंः 

विधवा महिला से शादी करने के फायदे जान चौक जाएंगे आप, अमेरिका में हुई रिसर्च में हुआ खुलासा

राजस्थान के इस छोरे ने लड़कियों की तरह घूमर कर पूरी दुनिया में मचाया हल्ला, हर कोई देख हुआ दीवाना

Trending news