Trending Quiz : ऐसा क्या सवाल है, जिसका जवाब हमेशा बदलता रहता है?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2476931

Trending Quiz : ऐसा क्या सवाल है, जिसका जवाब हमेशा बदलता रहता है?

Trending Quiz :  GK बहुत अहम विषय है, जिसे पास किए बिना आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर सकते. इसी लिए हम आपके लिए ट्रेंडिंग क्विज के कुछ ऐसे सवाल लेकर आए हैं, जो आपकी जनरल नॉलेज मजबूत करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

 

What is the question whose answer always changes

General Knowledge Trending Quiz : सामान्य ज्ञान, जिसे GK या सामान्य ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग अलग अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी रखने करने के लिए किया जाता है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं. जनरल नॉलेज बढ़ाने के कई तरीके हैं. एक तरीका है कि आप नियमित रूप से समाचार पढ़ें और समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को देखें. आप किताबें, लेख और ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं. सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एक और तरीका है कि आप क्विज़ खेलें और पहेलियां हल करें. आज हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे ही सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं.

सवाल 1 - भारत में किस राज्य की राजभाषा इंग्लिश है?
जवाब 1 - नागालैंड भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है.

सवाल 2 - भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर कौन सा है?
जवाब 2 - भारत का सबसे साफ सुथरा शहर इंदौर है.

सवाल 3 - पांच नदियों की भूमि किस राज्य को कहा जाता है?
जवाब 3 - पांच नदियों की भूमि पंजाब को कहा जाता है.

सवाल 4 - गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
जवाब 4 - जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है.

सवाल 5 - भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?
जवाब 5 - ब्रह्मपुत्र भारत में सबसे चौड़ी नदी है. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद से सियांग या दिहांग के नाम से निकलती है.

सवाल 6 - ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने साल बाद होता है?
जवाब 6 - ओलंपिक खेलों का आयोजन 4 साल बाद होता है.

सवाल 7 - ऐसा क्या सवाल है जिसका जवाब हमेशा बदलता रहता है? 
जवाब 7 - इस सवाल का जवाब है 'अभी समय क्या है?' या 'अभी कितने बजे हैं?'

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news