Trending Quiz : 'आम' का असली नाम क्या होता है?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2238281

Trending Quiz : 'आम' का असली नाम क्या होता है?

Trending Quiz : आपकी जनरल नॉलेज जितनी अच्छी होगी आपके नौकरी पाने के चांसेस उतने ही ज्यादा होंगे, क्योंकि आप ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब दे पाएंगे.

 

What is the real name of Mango

General Knowledge Trending Quiz : करियर की जब बात आती है तो सबसे पहले एक ही चीज आती है कि पढ़ाई के बाद कैसे अच्छी नौकरी हासिल की जाए कि लाइफ सेट हो जाए. आज हम आपको नौकरी हासिल करने में मदद करने के लिए आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने के कुछ सवाल बता रहे हैं. इससे आपको अपनी जीके बढ़ाने में मदद मिलने के साथ ही साथ देश दुनिया और इतिहास के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

सवाल 1 - 'आम' का असली नाम क्या होता है?
जवाब 1 - जानकारी के अनुसार, आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है.

सवाल 2 - कौन सा मुगल बादशाह सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनता था?
जवाब 2 - दरअसल, हुमायुं ही वो बादशाह है, जो सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनता था.

सवाल 3 - भारत में खुशबुओं के शहर के नाम से किसे जाना जाता है?
जवाब 3 - भारत में खुशबुओं का शहर कन्नौज को कहा जाता है.  

सवाल 4 - मनुष्य बिना सोए कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? 
जवाब 4 - मनुष्य बिना सोए ज्यादा से ज्यादा 12 दिन तक जिंदा रह सकता है.  

सवाल 5 - किस देश में केवल 40 मिनट की रात होती है?
जवाब 5 - पूरी दुनिया में केवल नॉर्वे वो एकमात्र ऐसा देश है, जहां केवल 40 मिनट की रात होती है.

सवाल 6 - बताएं वह क्या है, जो बिना धोए खाते हैं, खाकर बहुत पछताते हैं, कहने में भी शर्माते हैं?
जवाब 6 - दरअसल, वो चीज है जूते-चप्पल, जो बिना धोए खाते हैं, खाकर बहुत पछताते हैं और कहने में भी शर्माते हैं.

सवाल 7 - भारत की सबसे ज्यादा मार्ग बदलने वाली नदी कौन सी है?
जवाब 7 - भारत में कोसी नहीं ही वो एकमात्र ऐसी नदी है, जो सबसे ज्यादा बार अपना मार्ग बदलती है.

सवाल 8 - क्या आप बता सकते हैं कि आखिर विश्व का सबसे सुरक्षित देश कौन सा है?
जवाब 8 - बता दें कि दुनिया का सबसे सुरक्षित देश आइसलैंड है. इस देश की कोई आर्मी भी नहीं है.

सवाल 9 - बताएं आखिर दिल्ली से पहले भारत की राजधानी क्या थी?
जवाब 9 - बता दें कि दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कलकत्ता थी. 

सवाल 10 - क्या आप जानते हैं कि आखिर वह कौन सा देश है, जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है?
जवाब 10 - आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूटान वो देश है, जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है.

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news