Rajasthan Weather UpdateToday: राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क, आगामी दिनों में चलेंगी हवाएं
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1564413

Rajasthan Weather UpdateToday: राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क, आगामी दिनों में चलेंगी हवाएं

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में आने वाले दिनों में एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा. एक बार फिर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 

Rajasthan Weather UpdateToday: राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क, आगामी दिनों में चलेंगी हवाएं

Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा, एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा. आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्द होने का अनुमान है. 11-12 फरवरी से एक बार फिर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की गई है. 

पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में 9-10 फरवरी को अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है. आज प्रदेश में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम तापमान दर्ज नहीं हुआ. करौली जिले का न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 07.3 डिग्री दर्ज किया गया. चुरू जिले का न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री दर्ज किया गया. गुलाबी नगरी जयपुर का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर जिले में 17.1 डिग्री दर्ज किया गया. 

प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 09.1 दर्ज किया गया, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया. वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 08.0 डिग्री दर्ज किया गया. 

इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 12.2 डिग्री रहा, पिलानी का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया. सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 09.3 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री दर्ज किया गया. 

टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया. बांरा जिले का न्यूनतम तापमान 07.9 डिग्री दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ ज़िले का न्यूनतम तापमान 07.1 डिग्री दर्ज किया गया.

डूंगरपुर ज़िले का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही ज़िले का न्यूनतम तापमान 09.0 डिग्री दर्ज किया गया। फतहपुर न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। करौली जिले का न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया.

पाली जिले का न्यूनतम तापमान 12.28 डिग्री दर्ज किया गया, जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया. फलौदी जिले का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान 07.5 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया. संगरिया का न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री दर्ज किया गया. जालौर जिले का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में फरवरी के महीने में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, फिर बदलेगा मौसम

Trending news