नौतपा से पहले तपा राजस्थान! कहीं लू तो कहीं आएगी आंधी, 46 डिग्री पर पहुंचा तापमान
Advertisement

नौतपा से पहले तपा राजस्थान! कहीं लू तो कहीं आएगी आंधी, 46 डिग्री पर पहुंचा तापमान

प्रदेश में गर्मी का दौर लगातार जारी है. राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पास पहुंच गया है. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालौर,चूरू,बीकानेर,फलोदी, जैसलमेर, टोंक ज़िले का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा.

नौतपा से पहले तपा राजस्थान! कहीं लू तो कहीं आएगी आंधी, 46 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में गर्मी का दौर लगातार जारी है. राज्य में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पास पहुंच गया है. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं जालौर,चूरू,बीकानेर,फलोदी, जैसलमेर, टोंक ज़िले का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा. वहीं मौसम विभाग ने कल से 4 दिन का अलर्ट किया जारी है. 21 ज़िलों में 16 मई तक के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ बाड़मेर, बीकानेर, चूरु, जैसलमेर, जोधपुर जिले में लू चलने की चेतावनी जारी करी है. प्रदेश में 1से 2 डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है.

प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है. वहीं आगामी दिनों के लिए मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान जारी किया है, राज्य में आगामी तीन-चार दिन के लिए मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. जिससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूल भरी आंधी और झोकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है. इसी के साथ प्रदेश के पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर जिले का 45.7 डिग्री दर्ज किया गया, इसी के साथ पूर्वी भाग के टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया .

प्रदेश के अन्य जिलों की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा. टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया.

डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने संकेत के साथ लू चलने की भी संभावना जताई है.

यह भी पढे़ं- 

इस तारीख को होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई, रखी गई है खास थीम

इनके हाथ में थी कर्नाटक की कमान, विक्ट्री के बाद राजस्थान में रहेगी नजर, प्लान तैयार

 

Trending news