Phalodi Satta Bazar : फलोदी सट्टा बाजार ने नागौर सीट इस प्रत्याशी का बढ़ाया रेट, क्या हो सकता है बड़ा खेल?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2229642

Phalodi Satta Bazar : फलोदी सट्टा बाजार ने नागौर सीट इस प्रत्याशी का बढ़ाया रेट, क्या हो सकता है बड़ा खेल?

Phalodi Satta Bazar, Lok Sabha Chunav : फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने नागौर लोकसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल और बीजेपी की ज्योति मिर्धा के रेट से सबको चौंका दिया है.

 

Phalodi Satta Bazar

Phalodi Satta Bazar, Lok Sabha Chunav : 26 अप्रैल को राजस्थान के दोनों चरणों के लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं. इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों में अपनी-अपनी सीटों को लेकर उत्साह और जीत की उम्मीद है. कौन किस सीट पर बाजी मारेगा, यह तो 4 जून को मतगणना के बाद ही तय होगा. लेकिन राजस्थान की नागौर सीट को लेकर फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) की भविष्यवाणियों ने दोनों पार्टियों को चौंका दिया है. बता दें, कि इस सीट पर RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और बीजेपी की ज्योति मिर्धा मैदान पर हैं, लेकिन फलोदी सट्टा बाजार ने हनुमान बेनीवाल का रेट करीब 60-70 पैसे और ज्योति मिर्धा का 1.25 रुपये निर्धारित किया है. 
 

क्या है सट्टा बाजार का गणित

आपको बता दें, कि फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का रेट कम होता है, उसके जीतने के चांस उतने ज्यादा होते हैं. अगर सट्टा बाजार के इस गणित पर यकीन करें, तो कांग्रेस की बजाय भारतीय जनता पार्टी की चिंताएं ज्यादा बड़ी होनी चाहिए, क्यों कि फलोदी सट्टा बाजार ने जहां हनुमान बेनीवाल का रेट करीब 60-70 पैसे लगाया है, तो ज्योति मिर्धा का रेट 1.25 रुपये है. अब देखना ये है, कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में 25 की 25 सीटों पर कब्जा करने वाली बीजेपी इस बार राजस्थान में हैट्रिक मार पाती है, या कांग्रेस कोई बड़ा उलटफेर कर देगी? हालांकि, लोगों को रिजल्ट के लिए 4 जून का इंतजार करना पड़ेगा, तभी पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. 

नागौर लोकसभा सीट

भाजपा - ज्योति मिर्धा 1.25 रुपये
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल 60-70 पैसे

जानें, राजस्थान की अन्य सीटों पर सट्टा बाजार किस पर खेल रहा दांव

जोधपुर लोकसभा सीट

भाजपा - गजेंद्र सिंह 20- 25 पैसे
कांग्रेस - करण सिंह 4 रुपए 

पाली लोकसभा सीट

भाजपा - पीपी चौधरी 35-40 पैसे
कांग्रेस - संगीता बेनीवाल 3 रुपए

जालोर लोकसभा सीट

भाजपा - लुंबाराम चौधरी 30-35 पैसे 
कांग्रेस - वैभव गहलोत  2.50 रुपए 

राजसमंद लोकसभा सीट

भाजपा - महिमा कुमारी 70-80 पैसे 
कांग्रेस - दामोदर प्रसाद गुर्जर 1.20 रुपए

अजमेर लोकसभा सीट

भाजपा -भागीरथ चौधरी 70-75 पैसे
कांग्रेस - रामचंद्र चौधरी 1.50 रुपए

भीलवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा -दामोदर अग्रवाल  80-90 पैसे 
कांग्रेस -सीपी जोशी 1.10 रुपए

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट

भाजपा- सी पी जोशी 40-50 पैसे 
कांग्रेस - उदयलाल आंजना 1.50 रुपए

उदयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मन्नालाल रावत 60-70  पैसे
कांग्रेस - ताराचंद मीना 1.75 पैसे 

बांसवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा - महेंद्रजीत सिंह मालवीया 80-90 पैसे
कांग्रेस - राजकुमार रोत  1.15 रुपए 

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट

भाजपा -हरीश मीणा 1 रुपए
कांग्रेस -सुखबीर जौनपुरि 1 रुपए

कोटा लोकसभा सीट

भाजपा -ओम बिरला 40-45 पैसे 
कांग्रेस - प्रहलाद गुंजन 1.60 रुपए 

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट

भाजपा - दुष्यन्त सिंह 5-10 पैसे 
कांग्रेस - उर्मिला जैन भाया 10 रुपए

गंगानगर  लोकसभा सीट

भाजपा -  प्रियंका बालन 80-90 पैसे
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा 1.24 रुपए

बीकानेर लोकसभा सीट

भाजपा - अर्जुन राम मेघवाल 10 -15 पैसे 
कांग्रेस - गोविंद राम मेघवाल 8 रुपए

चूरू  लोकसभा सीट

भाजपा - देवेन्द्र झाझरिया 1.25 रुपये
कांग्रेस - राहुल कस्वां 60-70 पैसे

झुझूनूं लोकसभा सीट

भाजपा - शुभकरण चौधरी 1.30 रुपये
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला 50-60 पैसे

सीकर लोकसभा सीट 

भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 1.50 रुपये
कांग्रेस - अमराराम (CPI) 40-50 पैसे 

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

भाजपा - राव राजेंद्र सिंह 70-80 पैसे 
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा 1.25 रुपये

जयपुर लोकसभा सीट

भाजपा - मंजू शर्मा 30-35 पैसे
कांग्रेस - प्रताप सिंह खचारियावास 3 रुपए

अलवर लोकसभा सीट

भाजपा - भूपेंद्र यादव 70-75 पैसे 
कांग्रेस - ललित यादव 1.40 रुपये 

भरतपुर लोकसभा सीट

भाजपा - रामस्वरूप कोली  40-50 पैसे 
कांग्रेस - संजना जाटव 1.50 रुपये 

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट

भाजपा - इंदु देवी जाटव 1.50 रुपये
कांग्रेस - भजनलाल जाटव 40-50 पैसे

दौसा लोकसभा सीट

भाजपा - कन्हैया लाल मीणा 1.30 रुपये
कांग्रेस - मुरारी लाल मीणा  60-70 पैसे

बाड़मेर लोकसभा सीट

भाजपा - कैलाश चौधरी 3 रुपए 
कांग्रेस - उमेदाराम 80-90 पैसे 
निर्दलीय - रविंद्र सिंह 1.25 रुपए

Trending news