March Horoscope 2023 : मार्च में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, 31 मार्च तक 5 राशियों की बल्ले-बल्ले
Advertisement

March Horoscope 2023 : मार्च में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, 31 मार्च तक 5 राशियों की बल्ले-बल्ले

आने वाले महीने यानि की मार्च में ना सिर्फ बहुत से त्योहार हैं, बल्कि ग्रह नक्षत्रों (Astrology)की चाल के चलते शुभ संयोग बनेंगे. 5 ग्रहों की चाल बदलने से इन 5 राशियों (Zodiac Sign )के लोगों को खूब फायदा होगा. 

March Horoscope 2023 : मार्च में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, 31 मार्च तक 5 राशियों की बल्ले-बल्ले

March Horoscope 2023 : आने वाले महीने यानि की मार्च में ना सिर्फ बहुत से त्योहार हैं, बल्कि ग्रह नक्षत्रों (Astrology)की चाल के चलते शुभ संयोग बनेंगे. 5 ग्रहों की चाल बदलने से इन 5 राशियों (Zodiac Sign )के लोगों को खूब फायदा होगा. 

हिंदू पंचांग के अनुसार 6 मार्च 2023 को शनि कुंभ राशि में उदय होंगे. इसके बाद 12 मार्च से लेकर 31 मार्च तक ग्रहों के गोचर होंगे जो हर राशि के जातक को प्रभावित करेंगे.

कर्क राशि (Cancer)
मार्च का महीना कर्क राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है. 
नए कार्यों की नींव रख सकते है. 
चिकित्सा और वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के सम्मान में वृद्धि होगी. 
धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. 
कर्ज लेने और देने की स्थिति से बचना होगा. 
दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है ध्यान रखें.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को इस माह सफलता मिल सकती है. 
आर्थिक दिक्कतें कुछ कम होना आरंभ हो जाएंगी. 
बचत की दिशा में उठाए गए कदमों से लाभ मिलने की संभावना है. 
जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. 
खानपान के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. 
ससुराल से सहयोग मिल सकता है.
 मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn)
नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. 
जिम्मेदारियों से भागें नहीं इन पर खरा उतरने का प्रयास करें.
धन के मामले में कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 
विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. 
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अधिक मेहनत करनी होगी.
 दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी
मान सम्मान में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि (Aquarius)
मार्च का महीना नए अवसर लाएगा.
जॉब करने वालों का प्रमोशन और आय में भी वृद्धि होगी.
पिता से मतभेद दूर हो सकते हैं. 
मन प्रसन्न रहेगा. 
सेहत का ध्यान रखें. 
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.

मीन राशि (Pisces)
धन के मामले में लाभ होगा. 
संबंध मजबूत होंगे. 
नए लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा. जिससे धन लाभ होगा.
वाणी प्रभावशाली होगी. 
जीवनसाथी की सलाह काम आएगी.

(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है. जिसकी ZeeMedia पुष्टि नहीं करता है )

Trending news