Jaipur News: मौसम बदलाव के साथ पिंकसिटी के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी
Advertisement

Jaipur News: मौसम बदलाव के साथ पिंकसिटी के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी

Jaipur News: राजस्थान में मौसम बदलते ही पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं. जयपुर के पर्यटन स्थलों पर 4 से 5 हजार पर्यटक रोज घूमने आ रहे हैं. 

Jaipur News: मौसम बदलाव के साथ पिंकसिटी के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी

Jaipur News: पहली बार प्रदेश में मई महीने में मौसम बदलाव होने से पर्यटन स्थल गुलजार नजर आ रहे. पिंकसिटी जयपुर के हवामहल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट और आमेर फोर्ट में 4 से 5 हजार पर्यटक रोजाना भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं. 

पर्यटकों के इजाफा होने से पर्यटन उधोग भी गुलजार नजर आ रहे हैं. पर्यटन उधोग से जुड़े लोगों की माने तो अप्रैल, मई, जून महीना हमेशा से पर्यटन की दृष्टि से आफ सीजन माना जाता रहा है, लेकिन मौसम के बदलाव से इस बार मई महीनें जमकर घरेलू पर्यटक जयपुर के पर्यटन स्थलों को गुलजार कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आने वाले दिनों में आएगी तबाही, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

मई-जून महीने में गर्मियों की स्कूलों में छुट्टियां होने से देशभर के विभिन्न राज्यों से पर्यटक पिंकसिटी का रूख कर रहे हैं. प्रदेश में मौसम सुहावना होने से पर्यटकों का पिंकसिटी में भ्रमण सुहावना बन रहा है. 

इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को परिवार, दोस्तों के साथ भ्रमण करते हुए सेल्फी के साथ लुप्त उठाते हुए देखा जा रहा है. पिंकसिटी जयपुर के रेस्टोरेंट और होटल भी 60 प्रतिशत फूल हो रहे हैं.  

इन दो महीनों में जयपुर के पर्यटन स्थलों पर 24 मई तक पर्यटकों की संख्या

हवामहल स्मारक
अप्रैल—2022 — 53,423, अप्रैल—2023 — 1,36,819  
मई — 2022 — 69649 , मई — 2023 — 75,861  

नाहरगढ़ फोर्ट
अप्रैल—2022 — 34,127 , अप्रैल—2023 — 80,957   
मई — 2022 — 38,400 , मई —2023 — 43,180   

यह भी पढ़ेंः सरयू नहर परियोजना 1978 में शुरू हुई थी, उसे PM मोदी ने अब पूरा किया-पूनम महाजन

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
अप्रैल—2022 — 35,624 , अप्रैल—2023 — 76,151   
मई — 2022 — 47,681 , मई — 2023 — 54,316  

आमेर फोर्ट
अप्रैल—2022 — 62,884 , अप्रैल—2023 — 1,31,273   
मई — 2022 — 78052 ,  मई — 2023 — 53,743     

Trending news