हेरिटेज नगर निगम ने बनाई टीम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1246345

हेरिटेज नगर निगम ने बनाई टीम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध

हेरिटेज नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है. 

हेरिटेज नगर निगम ने बनाई टीम, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध

Jaipur: हेरिटेज नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है. इसके लिए आयुक्त अवधेश मीना ने एक आदेश जारी कर अलग से एक टीम का गठन किया गया है. 

टीम में मुख्यालय स्तर पर राजस्व अधिकारी चेतन कुमार जैन, रजिस्ट्रार विक्रम सिंह, मुख्य स्वास्थ निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक को शामिल किया गया है. 

टीम राजस्व अधिकारी के निर्देशन में कार्य कर निगम हेरिटेज क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के रोकथाम को सुनिश्चित करेगी और उल्लंघन पाए जाने पर सामान की जप्ती और चालान की कार्रवाई करेगी. राजस्व अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट शाम 5 बजे तक उपायुक्त स्वास्थ को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे. 

इसी प्रकार प्रत्येक जोन स्तर भी राजस्व अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, मुख्य स्वास्थ निरीक्षक संबंधित वार्ड, सहायक राजस्व निरीक्षक को टीम का सदस्य बनाया गया, जो जोन क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम का काम करेगी. 

यह भी पढ़ेंः मंत्री खाचरियावास ने भाजपा पर साधा निशाना, नेताओं ने उदयपुर को बनाया पिकनिक स्पॉट
अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Trending news