February 2023 Festivals List: फरवरी में महाशिवरात्रि के साथ अबूझ मुहूर्त, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Advertisement

February 2023 Festivals List: फरवरी में महाशिवरात्रि के साथ अबूझ मुहूर्त, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

February 2023 Festivals: वैदिक पंचांग अनुसार इस साल फरवरी के महीने में महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज और माघ पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व पड़ेंगे। आइए जानते हैं डेट…

February 2023 Festivals List: फरवरी में महाशिवरात्रि के साथ अबूझ मुहूर्त, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट

February 2023 Vrat Tyohar List: हिंदू पंचाग के अनुसार फरवरी का महीना खास रहने वाला है. फरवरी के महीने में जया एकादशी से लेकर महाशिवरात्री तक कई व्रत त्योहार होंगे. आइए जानते हैं सभी त्योहारों की तारीख

फरवरी 2023 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट (Festival And Vrat February 2023 List)

1 फरवरी(बुधवार) : जया एकादशी, भीष्म द्वादशी

2 फरवरी (गुरुवार) : गुरु प्रदोष व्रत

5 फरवरी (रविवार) : माघ पूर्णिमा व्रत, ललिता जयंती

6 फरवरी (सोमवार) : फाल्गुन मास आरंभ

9 फरवरी (गुरुवार) : द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

12 फरवरी (रविवार) : यशोदा जयंती 

13 फरवरी (सोमवार) : शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति

14 फरवरी (मंगलवार) : जानकी जयंती

15 फरवरी (बुधवार) : महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 

17 फरवरी (शुक्रवार) : विजया एकादशी

18 फरवरी (शनिवार) : महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

20 फरवरी (सोमवार) : फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या 

21 फरवरी (मंगलवार) : फुलेरा दूज

23 फरवरी (गुरुवार) : विनायक चतुर्थी

25 फरवरी (शनिवार) : स्कंद षष्ठी 

27 फरवरी (सोमवार) : होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

महाशिवरात्रि 2023
वैदिक पंचांग में फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 01 मिनट से आरंभ होगी और इसका अगले दिन 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 17 मिनट पर अंत हो जाएगा. महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मानी जाएगी. इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है.

फुलेरा दूज 2023 (अबूझ मुहूर्त )
वैदिक पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया है जो  21 फरवरी 2023 को है. ये एक अबूझ मुहूर्त होता है. इसमें बिना मुहूर्त देखे ही विवाह किया जा सकता है.

माघ पूर्णिमा 
माघ माह के पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी 2023 को रात 9 बजकर 28 मिनट से होगी और जो अगले दिन 5 फरवरी 2023 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. इसलिए माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी.  माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके स्नान, दान और जप करते हैं.

Trending news