Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ पर 3 करोड़, गोविंद डोटासरा पर 52 लाख का कर्ज, वसुंधरा-गहलोत 'कर्जमुक्त'
Advertisement

Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ पर 3 करोड़, गोविंद डोटासरा पर 52 लाख का कर्ज, वसुंधरा-गहलोत 'कर्जमुक्त'

राजस्थान में पिछले 5 सालों में आम आदमियों की आमदनी जिस स्पीड से आगे बढी उससे कई गुना शीर्ष नेताओं की संपत्तियों में इजाफा हुआ है.

Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ पर 3 करोड़, गोविंद डोटासरा पर 52 लाख का कर्ज, वसुंधरा-गहलोत 'कर्जमुक्त'

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में पिछले 5 सालों में आम आदमियों की आमदनी जिस स्पीड से आगे बढी उससे कई गुना शीर्ष नेताओं की संपत्तियों में इजाफा हुआ है. इसके साथ-साथ आम नेताओं पर कर्ज भी तेजी से बढ़ा लेकिन अधिकतर शीर्ष नेताओं पर किसी तरह का कर्ज नहीं है.

आम ओर खास का ब्यौरा

राजस्थान आम और खास की संपत्तियों का ब्यौरा बेहद ही दिलचस्प दिखाई दे रहा है. आम राजस्थानी की आमदनी पिछले 5 सालों में सिर्फ 4,000 ही बढ़ पाई. उनके सिर पर कर्ज 32,000 से बढ़कर 70,000 तक पहुंच गया, लेकिन शीर्ष नेताओं की औसतम संपत्ति 3 करोड़ 64 लाख तक बढ़ गई. इतना ही नहीं आम जनता के कंधों पर 5.80 लाख करोड़ का कर्ज़ दिखाई दे रहा है. लेकिन राजस्थान के अधिकतर शीर्ष नेताओं पर किसी तरह का कर्ज नहीं है.

 BJP के शीर्ष नेताओं की संपति बढ़ी

-वसुंधरा राजे कुल संपत्ति 5.50 करोड़,बढ़ी 96 लाख

-राजेन्द्र राठौड़ कुल संपत्ति 35.31करोड़,बढ़ी 9.78 करोड़

-दीया कुमारी कुल संपत्ति 19.19 करोड़,बढ़ी 2.59 करोड़

-सिद्धि कुमारी कुल संपत्ति 111 करोड़,बढ़ी 4.76 करोड़

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की संपत्ति

-अशोक गहलोत कुल संपति10.27 करोड़, बढ़ी 3.83 करोड़

-सचिन पायलट कुल संपति 7.12 करोड़, 3.39 करोड़ बढ़ी

-गोविंद डोटासरा कुल संपत्ति 3.35 करोड़, 1.35 करोड़ बढ़ी

-सीपी जोशी कुल संपत्ति 8.39 करोड़, 3.63 करोड़ बढ़ी

आम पर कर्ज,खास पर नहीं कर्ज का बोझ

राजस्थान में 5 साल में आम-खास के कर्ज का ब्यौरा भी रोचक है. आम आदमी का कर्ज 32 से बढ़कर 70 हजार पहुंचा है, लेकिन अधिकतर शीर्ष नेताओं पर कोई कर्ज नहीं. आम व्यक्ति पर 5.80 लाख करोड़ का कर्ज, 70848 प्रति व्यक्ति कर्ज है. अशोक गहलोत, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, सिद्धि कुमारी पर कोई कर्ज नहीं, हालांकि डोटासरा पर 51.94लाख, सीपी जोशी 1.44 करोड़, राजेन्द्र राठौड़ पर 2.98 करोड़ का कर्ज है.

यह भी पढ़ेंः 

Rajasthan के चुनावी रण में उतरे आरपीएससी के दो सदस्य, बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

हमारा मुकाबला BJP से नहीं, ED, CBI और इनकम टैक्स से है, सीएम ने ये क्यों कहा? जानिए

Trending news