भाजपा की जन आक्रोश यात्रा नारायणपुर मंडल पहुंचा, प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1472091

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा नारायणपुर मंडल पहुंचा, प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रथ तीसरे दिन आज सोमवार को नारायणपुर मंडल के कई गांव में पहुंचा.

जन आक्रोश यात्रा नारायणपुर मंडल पहुंचा.

Bansur News: कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रथ तीसरे दिन आज सोमवार को नारायणपुर मंडल के कई गांव में पहुंचा. वहीं आज सुबह 9 बजे नारायणपुर मंडल के ग्राम पंचायत मंडावरा से शुरू होकर भाजपा जन आक्रोश यात्रा का रथ मुंडावरा, कानपुरा, अजबपुरा, गड़ी, खरखड़ी, चांदपुरी और कोलाहेड़ा गांव पहुंचा. भाजपा जन आक्रोश यात्रा के रथ का जगह-जगह पर स्वागत किया गया. यात्रा के दौरान लोगों ने कांग्रेस सरकार पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जन समस्या पेटी में अपनी शिकायत भी डाली.

भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में 4 साल की सरकार निराशाजनक रही है. सरकार के कार्यकाल में लोगों के काम नहीं हुए और अपराध बढ़े हैं. गहलोत अपनी सरकार बचाने में लगे हुए हैं और दूसरी और व्यवस्थाओं से लोग जूझ रहे हैं. राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2018 को किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी लेकिन आज तक प्रदेश सरकार किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं कर पाई है. 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की यात्रा में चर्चा का विषय बनी सचिन पायलट की ये टी-शर्ट, जाने क्या है वजह

वहीं महेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार विकलांग और असहाय लोगों के एनएफएसआई योजना से नाम काट रही है. जिससे योजना से मिलने वाली सहायता बंद होने से असहाय और गरीब लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव, पूर्वी यूआईटी चेयरमैन देवी सिंह शेखावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, पार्षद मनोज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और भाजपा के पदाधिकारी रथ यात्रा में मौजूद रहे.

Trending news