President Draupadi Murmu Tweets: राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने किया पहला ट्वीट, इन्हें किया याद
Advertisement

President Draupadi Murmu Tweets: राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने किया पहला ट्वीट, इन्हें किया याद

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का ये पहला ट्वीट है. उन्होंने सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पद की शपथ ली.

President Draupadi Murmu Tweets: राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने किया पहला ट्वीट, इन्हें किया याद

Kargil Vijay Diwas: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. दरअसल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिक चोरी-छिपे कारगिल की पहाड़ियों में घुस आए थे. इस घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना  ने ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया और एक-एक घुसपैठिए को मौत के घाट उतार दिया या भागने पर मजबूर कर दिया. इस युद्ध को हुए 23 साल हो चुके हैं. इस वर्ष हम कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर शहीदों को याद किया है और उन्हें लेकर ट्वीट किया.

  1. कारगिल वॉर के शहीदों को याद कर रहा देश
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ट्वीट 
  3. 26 जुलाई को मनाया जाता है विजय दिवस

राष्ट्रपति ने क्या लिखा?

द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट में लिखा, 'कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं. सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे. जय हिन्द.'

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का ये पहला ट्वीट है. उन्होंने सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति पद की शपथ ली. द्रौपदी मुर्मू यशवंत सिन्हा को हराकर देश की नई राष्ट्रपति बनी हैं. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई देते हुए कहा था कि यह दिन देश के सशस्त्र बलों के साहस का प्रतीक है.उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी याद किया और स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया. 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कोविड महामारी के दौरान देश के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक देना एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इस पूरी लड़ाई में देश के लोगों द्वारा दिखाया गया धैर्य, साहस और सहयोग एक समाज के रूप में भारत की बढ़ती ताकत और संवेदनशीलता का प्रतीक है.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news