मध्य प्रदेश कांग्रेस के यह विधायक हुए गायब, मच गया हड़कंप, जानिए मामला
Advertisement

मध्य प्रदेश कांग्रेस के यह विधायक हुए गायब, मच गया हड़कंप, जानिए मामला

कांग्रेस विधायक के गायब होते ही हड़कंप मच गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी विधायक की जानकारी जुटाने में लग गई. 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के यह विधायक हुए गायब, मच गया हड़कंप, जानिए मामला

नितिन चावरे/कटनी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक अचानक से लापता हो गए, जैसे ही यह बात जिले में फैली तो हड़कंप मच गया. वहीं विधायक के गायब होने की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विधायक की तलाश में जुट गई. हालांकि काफी देर बाद मामला क्लीयर हो गया. 

विधायक हुए थे लापता 
दरअसल, कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह अचानक अपने घर से गायब हो गए. बहुत देर तक जब विधायक अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने आसपास के लोगों व विधायक के साथ रहने वाले उनके करीबियों से पूछताछ करना शुरू किया, लेकिन विधायक की कोई जानकारी नहीं मिली. चिंता तब और ज्यादा बढ़ गई जब विधायक का फोन भी बंद आने लगा जिससे परिवार में हड़कंप मच गया. 

विधायकों के परिजनों ने तत्काल बड़वारा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस भी स्थानीय विधायक के गुम होने की रिपोर्ट तुरंत दर्ज करके जांच में जुट गई. पुलिस महकमा भी सकते में था क्योंकि विधायक अचानक गायब हुए थे. ऐसे में पुलिस ने सभी को अलर्ट कर दिया. पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस से भी मदद ली.वही कटनी जिले व आसपास के जिलों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए जहां पर उनकी गाड़ी सीसीटीवी में जाते हुए कैद हो गई पर सही जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई. 

छत्तीसगढ़ में मिले कांग्रेस विधायक 
इस दौरान पुलिस ने विधायक जी के कई रिश्तदारों से भी संपर्क किया जहां छत्तीसगढ़ के कोरिया में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर विधायक की जानकारी मिली. बताया गया कि विधायक जी उनके ग्राम पटना आये हुए है. जिसके बाद कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने खुद कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह से फोन पर चर्चा की, जिसमें विधायक ने बताया कि वो छत्तीगढ़ के कोरिया जिले के पटना गांव में हिंगलाज माता के दर्शन के लिए आये हुए है और वो सकुशल है उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले की जानकारी विधायक के परिजनों को दी. 

गायब विधायक की जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली. वहीं उनके परिजनों ने भी पुलिस का धन्यवाद किया. बताया जा रहा है कि विधायक बिना बताए ही अपने रिश्तेदार के यहां छत्तीसगढ़ चले गए थे. 

ये भी पढ़ेंः MP पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले निर्वाचन आयुक्त, जल्द जारी होगी अधिसूचना

WATCH LIVE TV

Trending news