Lok Sabha Election 2024: अब कुछ महीने में होंगे आम चुनाव, इलेक्शन से पहले देखें कहां कितनी सीट और किसके सांसद
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: अब कुछ महीने में होंगे आम चुनाव, इलेक्शन से पहले देखें कहां कितनी सीट और किसके सांसद

Lok Sabha Election 2024: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब देश में आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आइये चुनाव (Lok Sabha Chunav) पहले जानते हैं राज्यवार देश में कितनी सीटें (State Wise Loksabha Seats List) हैं. इसके साथ ही जानते हैं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में किस सीट से कौन सांसद (Sansad Details) हैं.

Lok Sabha Election 2024: अब कुछ महीने में होंगे आम चुनाव, इलेक्शन से पहले देखें कहां कितनी सीट और किसके सांसद

Lok Sabha Election 2024: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो गए हैं. सरकारें बन गई है. अब देश को आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) का इंतजार हैं. इसके लिए चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक पार्टियां और आमलोग भी अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं. आइये लोकतंत्र के महापर्व से पहले जानते हैं भारत की कुल 543 लोकसभा सीटों में से किस राज्य में कितनी सीट (State Wise Loksabha Seats List) हैं. इसके साथ ही जानते हैं की मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) की 29 और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) की 11 सीटों से अभी कौन और किस पार्टी से सांसद है.

  1. लोकसभा चुनाव की तैयारी
  2. देश की कुल 543 लोकसभा सीटों की जानकारी
  3. मध्य प्रदेश की 29 सीटों की जानकारी
  4. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों की जानकारी
  5.  

कुल 543 लोकसभा सीटें
देश में 18वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है. यानी आम चुनाव अप्रैल-मई 2024 में होने की उम्मीद है. सभी राज्यों को मिलाकर सदन में सांसदों की संख्या 545 है जिसमें 2 मनोनित सांसद शामिल हैं. इसके अलावा 543 सांसदों को जनता राज्यों से चुनकर भेजती है. यहां देखिए राज्यवार लिस्ट

 




राज्यवार भारत की लोकसभा और विधानसभा सीटें
प्रदेश लोकसभा सीट विधानसभा सीट
आंध्र प्रदेश 25 175
अरुणाचल प्रदेश 2 60
असम 14 126
बिहार 40 243
छत्तीसगढ़ 11 90
गोवा 2 40
गुजरात 26 182
हरियाणा 10 90
हिमाचल प्रदेश 4 68
जम्मू - कश्मीर (यूटी) 5 90
झारखंड 14 81
कर्नाटक 28 224
केरल 20 140
मध्य प्रदेश 29 230
महाराष्ट्र 48 288
मणिपुर 2 60
मेघालय 2 60
मिजोरम 1 40
नागालैंड 1 60
दिल्ली 7 70
ओडिशा 21 147
पुडुचेरी 1 30
पंजाब 13 117
राजस्थान 25 200
सिक्किम 1 32
तमिलनाडु 39 234
तेलंगाना 17 119
त्रिपुरा 2 60
उत्तर प्रदेश 80 403
उत्तराखंड 5 70
पश्चिम बंगाल 42 294
कुल 543 4123
6 सीटें- अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़, दादरा-नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप और लदाख के संघ शासित क्षेत्रों 1-1 सीट
लोकसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या 2 है. यानी 543 चुने और 2 मनोनित मिलाकर सदन की संख्या 545 हो जाती है.

 

मध्य प्रदेश की 29 सीटें
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. यहां से एक सीट छिंदवाड़ा को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी ने 2019 में जीत हालिस की थी. हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 7 सांसदों (जिसमें 3 मंत्री शामिल हैं) को चुनाव में उतारी. इसमें से दो नेता चुनाव हार गए. जीते हुए सांसदों ने इस्तीफा दिया. जिसके बाद प्रदेश की 5 लोकसभा क्षेत्र सांसद विहीन हैं. हालांकि, ये बीजेपी की जीत के खाते में हैं.




मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटें
लोकसभा क्षेत्र सांसद पार्टी
मुरैना नरेन्‍द्र सिंह तोमर (इस्तीफा) BJP
भिण्‍ड (अ.जा.) संध्‍या राय BJP
ग्‍वालियर विवेक नारायण शेजवल्‍कर BJP
गुना कृष्‍णपाल सिंह यादव BJP
सागर राज बहादुर सिंह BJP
टीकमगढ़ (अ.जा.) वीरेन्‍द्र कुमार BJP
दमोह प्रहलाद सिंह पटेल (इस्तीफा) BJP
खजुराहो विष्‍णु दत्‍त शर्मा BJP
सतना गणेश सिंह BJP
रीवा जनार्दन मिश्रा BJP
सीधी रीती पाठक (इस्तीफा) BJP
शहडोल (अ.ज.जा.) हिमाद्री सिंह BJP
जबलपुर राकेश सिंह (इस्तीफा) BJP
मण्‍डला (अ.ज.जा.) फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते BJP
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन BJP
छिन्‍दवाड़ा नकुल नाथ कांग्रेस
होशंगाबाद उदय प्रताप सिंह (इस्तीफा) BJP
विदिशा रमाकांत भार्गव BJP
भोपाल प्रज्ञा सिंह ठाकुर BJP
राजगढ़ रोडमल नागर BJP
देवास (अ.जा.) महेन्‍द्र सिंह सोलंकी BJP
उज्‍जैन (अ.जा.) अनिल फिरोजिया BJP
मंदसौर सुधीर गुप्‍ता BJP
रतलाम (अ.ज.जा.) गुमान सिंह डामोर BJP
धार (अ.ज.जा.) छतरसिं‍ह दरबार BJP
इन्‍दौर शंकर लालवानी BJP
खरगौन (अ.ज.जा.) गजेन्‍द्र उमराव सिंह पटेल BJP
खण्‍डवा ज्ञानेश्‍वर पाटिल BJP
बैतूल (अ.ज.जा.) दुर्गा दास उइके BJP

 

मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा के मैदान में उतारा था. जिसमें से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं. इसके साथ ही सांसदों में राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और राव उदय प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाया गया था. जिसमें से गणेश सिंह चुनाव हार गए हैं.

छत्तीसगढ़ की 11 सीटें
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं. यहां से दो सीट कोरबा और बस्‍तर को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी ने 2019 में जीत हालिस की थी. हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 सांसदों (जिसमें 1 मंत्री शामिल हैं) को मैदान में उतारा था. इसमें से एक सांसद चुनाव हार गए. जीते हुए सांसदों ने इस्तीफा दिया. जिसके बाद प्रदेश की 3 लोकसभा क्षेत्र सांसद विहीन हैं. हालांकि, ये बीजेपी की जीत के खाते में हैं.




छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटें
लोकसभा क्षेत्र सांसद पार्टी
रायपुर सुनील कुमार सोनी भाजपा
महासमुंद चुन्नीलाल साहू भाजपा
राजनांदगांव संतोष पांडेय भाजपा
दुर्ग विजय बघेल भाजपा
कांकेर मोहन मंडावी भाजपा
बस्‍तर दीपक बैज भाराकां
कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत भाराकां
रायगढ़ गोमती साय (इस्तीफा) भाजपा
जांजगीर-चाम्‍पा गुहाराम अजगले भाजपा
बिलासपुर अरुण साव (इस्तीफा) भाजपा
सरगुजा रेणुका सिंह (इस्तीफा) भाजपा

 

छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में मंत्रियों में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को मैदान में उतारा था. इसके साथ ही सांसद गोमती साय, अरुण साव और विजय बघेल को 2023 के समर में लड़ाया गया. लेकिन, विजय बघेल चुनाव हार गए. वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष दीपक बैज को विधानसभा चुनाव में उतारा था. लेकिन, वो भी चुनाव हार गए.

लोकसभा चुनाव की तैयारी
बता दें साल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले सियासी पार्टियां अपना दमखम लगाने लगी है. बीजेपी हो या कांग्रेस इनके आला नेता लगातार दौरे कर रहे हैं और कमजोर इलाकों में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं चुनाव आयोग भी प्लानिंग करने लगा है.

Trending news