Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव को छोड़ रानी पर अटकी सबकी निगाहें, गाने ने मचा दिया गदर
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1918035

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव को छोड़ रानी पर अटकी सबकी निगाहें, गाने ने मचा दिया गदर

Bhojpuri Song:  भतार का करी गाने (Khesari Lal Yadav) के वीडियो को खेसारी लाल यादव और रानी (Rani) पर फिल्माया गया है. 

भोजपुरी की बड़ी खबरें

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक वीडियो गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ इस गाना वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी (Rani) ने कमाल का डांस किया है. रानी (Rani) के डांस को देखकर सबकी निगाहें पहली बार खेसारी लाल यादव के बजाय रानी पर टिक गई है, क्योंकि रानी ने बहुत ही जबरदस्त डांस किया है. खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी बेहद शानदार लग रही है.

स्पीड रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया

भोजपुरी गाना भतार का करी को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. भोजपुरी फैन्स को रोमांटिक गाने में खेसारी लाल यादव और रानी (Rani) की केमिस्ट्री बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है, तभी तो रिलीज होने के इतने दिनों बाद भी खूब सुना जा रहा है. यह गाना स्पीड रिकॉर्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri News: YouTube पर भोजपुरी गानों का कब्जा! ट्रेंडिंग सेक्शन में कायम है जलवा

कब रिलीज हुआ भतार का करी गाना, जानिए

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और रानी का भतार का करी गाना 21 मार्च, 2023 को यूट्यूब पर अपोलड किया गया है. वहीं, बात करें कि इस गाने को अबतक कितने व्यूज मिले हैं. भतार का करी भोजपुरी गाना को यूट्यूब पर अबतक 14,783,113 बार देखा गया हैं. इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. भतार का करी गाने (Khesari Lal Yadav) के वीडियो को खेसारी लाल यादव और रानी (Rani) पर फिल्माया गया है. 

 

Trending news