झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1452956

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

भाजपा जिला कमेटी गुमला द्वारा मंगलवार को गुमला में राज्य सरकार व गुमला में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई. 

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

गुमला/रांची: झारखंड की गठबंधन सरकार पर भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण सहित कई अन्य आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज चाईबासा में अनुमंडल कार्यालय के सामने जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए.
आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की गठबंधन सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला किया. भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, खनिजों की लूट और महिलाओं के साथ अत्याचार सहित कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राज्य में इन 3 सालों में चोरी, डकैती, हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं. बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है.

छोटे-छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म होता है. उनकी हत्या कर दी जाती है. उन्होंने कहा कि आखिर राज्य में ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई. पहले भी पुलिस थी और आज भी है. देश में सबसे ज्यादा दंगे झारखंड में हुए. यह राज्य नंबर वन पर रहा. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. हेमंत सोरेन की सरकार ने पुलिस को एक टूल्स की तरह इस्तेमाल किया है और वसूली में लगा रखा है. राज्य में हर तरफ वसूली हो रही है. बिना पैसा के कहीं कोई काम नहीं हो सकता है.

भाजपा जिला कमेटी गुमला द्वारा मंगलवार को गुमला में राज्य सरकार व गुमला में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई. जिसमें पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,सांसद सुदर्शन भगत,प्रदेश भाजपा नेता प्रवीण सिंह,विनय लाल जीप अध्यक्ष किरण माला, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, शिव शंकर उरांव सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की. 

कई इलाकों से गुजरी आक्रोश रैली
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने बताया के पालकोट रोड स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने मैदान से हेमंत सरकार के विरुद्ध आक्रोश रैली में भाजपा नेता जुटे. इसके बाद भाजपा जिला कमेटी के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई जो पालकोट रोड से टावर चौक,मेन रोड, पटेल चौक, जसपुर रोड होते हुए गुमला कचहरी हजारों कार्यकर्ता के साथ हड़ताली वृक्ष के समीप पहुंच जनसभा में तब्दील हो गई.

कई कार्यकर्ता हुए शामिल
जहां पर जिला अध्यक्ष अनूप अधिकारी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड में असीमित खनिजों के भंडार को लूटने का काम किया गया,जंगल हो या बालू वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार में लूट मची है, केवल दोहन हो रहा ,यंहा के जनता को केवल ठगने का काम किया जा रहा है. वही मौजूद अन्य नेताओं ने भी संबोधन कर इस सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. इस दौरान जिले के सभी पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक के जिला परिषद ,सदस्य मुखिया, वार्ड पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

यह भी पढ़िएः भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने दिए संकेत, कुढ़नी उपचुनाव के लिए जल्द जाएंगे प्रचार करने

Trending news