Bihar News: सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पहुंची बांका, सामाजिक कार्य को लेकर महिलाओं को किया प्रेरित
Advertisement

Bihar News: सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पहुंची बांका, सामाजिक कार्य को लेकर महिलाओं को किया प्रेरित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समाधान यात्रा के क्रम में बांका जिला पहुंचे. उन्होंने  कुटीर उद्योग को देखा और लोगों से मिलकर योजनाओं संबंधित प्रतिक्रिया ली. साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया.

Bihar News: सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पहुंची बांका, सामाजिक कार्य को लेकर महिलाओं को किया प्रेरित

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समाधान यात्रा के क्रम में बांका जिला पहुंचे. उन्होंने  कुटीर उद्योग को देखा और लोगों से मिलकर योजनाओं संबंधित प्रतिक्रिया ली. साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. इसके बाद जीविका दीदी के साथ संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपलब्धियां गिनाई साथ ही सामाजिक कार्य को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया.

सीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र का लिया जायजा
बांका के कटोरिया प्रखंड स्थित मनिया में बने हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र में यहां संचालित हो रहे गतिविधियों का जायजा लिया. प्राथमिक विद्यालय मनिया में छोटे बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान उनके लिए खेल खेल में सीखने सिखाने को लेकर किए जा रहे प्रयास और कई दूसरी गतिविधियों का जायजा लिया. वर्मी कंपोस्ट यूनिट को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने मनिया गांव में हर घर में चलाए जा रहे चांदी से बनने वाली मछली के निर्माण कार्य को जाना, उनके दक्षता और घर घर में चांदी की मछली निर्माण से स्थानीय लोगों के आर्थिक रूप से सफल होने की कहानी सुनी और उनसे प्रतिक्रिया भी ली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मान के तौर पर यहां चांदी की मछली भेंट स्वरूप दी गई.

बांका में कामगारों से सीएम ने की बातचीत
मनिया पंचायत के मनिया गांव में चांदी से निर्मित होने वाले मछली और इस में जुड़े कामगारों की कहानी जानने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तालाब का निरीक्षण किया. तालाब में जीरे छोड़े गए साथ ही इस भूमि को जीविका समूह जिनके नेतृत्व में यहां काम किया जा रहा है तुम्हें भूमि का हस्तांतरण प्रपत्र सौंपा गया. जीविका समूह द्वारा लगाए गए यहां पर हस्तशिल्प के प्रदर्शनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देखा साथ ही इस गांव में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए ई-रिक्शा और पी रिक्शा का वितरण और अवलोकन किया गया. साथ ही तसर अग्र परियोजना के बाद समेकित कृषि सुविधा केंद्र का जायजा लिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदिवासियों के लिए कार्यक्रम किस तरीके से संचालित किए जा रहे हैं इसकी जानकारी ली.

बांका में चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिस्सा लिया. विपरीत परिस्थिति में जीविका के सहयोग से महिलाएं किस तरह से आत्मनिर्भर बनी है इसकी कहानी जीविका दीदी ने बताई. शकुंतला देवी, निर्मला देवी,राजेश्वरी देवी, रीमा देवी ने अपनी बात रखी साथ ही अफसाना खातून और जीविका दीदी शांति शरण ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई और अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बताया कि कैसे उन्हें सशक्त बनाने को लेकर वे लगातार अलग-अलग कार्यक्रम तय करके और बेहतर रूप से इस कार्यक्रम का लाभ मिले इस में लगे हुए हैं. जीविका दीदी से संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि पहले उनका लक्ष्य दस लाख महिलाओं को इससे जोड़ना था, लेकिन अब उनकी संख्या एक करोड़ तीस लाख है और इसे और आगे बढ़ाने की योजना है.

इनपुट - रजनीश

ये भी पढ़िए-  शारीरिक संबंध बनाकर शादी से कर रहा था इंकार, पुलिस वाले बने बाराती और करा दी शादी

Trending news