धनबाद में मना आजादी का अमृत महोत्सव, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1292836

धनबाद में मना आजादी का अमृत महोत्सव, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

धनबाद विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश अमृत महोत्सव मना रहा है और अपने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान, जिला परिषद से महात्मा गांधी चौक तक यात्रा निकाली गई.

धनबाद में मना आजादी का अमृत महोत्सव, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

धनबादः आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनबाद के जिला परिषद मैदान से महात्मा गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में धनबाद विधायक राज सिन्हा, सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं. वहीं जिला परिषद मैदान से महिलायें और पुरुष अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ देश भक्ति गीतों में झूमते हुए महात्मा गांधी स्थल पहुंचे और महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया. 

महात्मा गांधी चौक तक निकाली यात्रा  
धनबाद विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश अमृत महोत्सव मना रहा है और अपने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान, जिला परिषद से महात्मा गांधी चौक तक यात्रा निकाली गई. इस चिलचिलाती धूप में महिलायें तिरंगा हाथ में लेकर लोगों को संदेश दिया कि देश और दुनिया में तिरंगा लहराएगा. वहीं कार्यक्रम की अगुवाई कर रही महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद ने बताया की आजादी के वक्त हमलोग भाग नहीं ले पाये लेकिन अमृत महोत्सव को मानाने के लिए इस चिलचिलाती धूप में बड़ी सख्या में महिलाएं शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि जब, हमारे भाई, बंधू सभी लोग झंडा लेकर निरल सकते हैं तो हम क्यों नहीं. 

अमृत महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी
यात्रा में विधायक ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील लोगों से की. उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव में भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए. तिरंगा यात्रा जिला परिषद मैदान से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर पहुंची. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ. तिरंगा यात्रा में महिलाओं की भागीदारी दिखाती है कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में देश काफी आगे बढ़ा है. इस बार देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे कर रहा है. इस उपलक्ष्य में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव अभियान चला रही है.

Trending news