बादशाह-हनी सिंह की तरह दुश्मनी है पवन सिंह और खेसारी में! दोनों कहते हैं भाई, लेकिन होती है लड़ाई
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2418786

बादशाह-हनी सिंह की तरह दुश्मनी है पवन सिंह और खेसारी में! दोनों कहते हैं भाई, लेकिन होती है लड़ाई

Bhojpuri Latest News: बादशाह सिंह और यो यो हनी सिंह की दुश्मनी को कौन नहीं जानता है. इन दोनों स्टार के बीच विवाद को लेकर अकसर मीडिया में चर्चा होती रहती है. वहीं, इन्हीं दोनों स्टार की तरह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार के बीच भी विवाद होता रहता था. 

भोजपुरी की बड़ी खबरें

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के मौजूदा वक्त में सबसे बड़े सुपरस्टार की बात करें तो पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से बड़ा शायद ही कोई और कलाकार नजर आता हो. ये दोनों जितने बड़े स्टार हैं, उतने ही बड़े एक दूसरे के चैलेंजर. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच दुश्मनी को कौन नहीं जानता है. हर उस शख्स को पता है, जो भोजपुरी सिनेमा को फॉलो करता है. इन दोनों के विवादों से एक वक्त में सोशल मीडिया भरा पड़ा रहता था. हालांकि, अब दोनों स्टार के बीच दुश्मनी खत्म हो गई है! लेकिन बहुत सारे लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं है. 

खैर, ऐसा ही कुछ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार के बीच भी चैलेंजर गेम चलता है. रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का नाम तो पूरी दुनिया जानती है. इन्होंने बॉलीवुड में भी कई गाने गाए हैं और तहलका मचा दिया है. मगर, दोनो के बीच दुश्मनी खूब चलती है. कहा जाता है कि हनी सिंह बादशाह को अपना चैलेंजर मानते हैं और बादशाह हनी सिंह को. दोनों साथ में बहुत कम दिखाई देते हैं. बादशाह हनी सिंह पर कुछ ना कुछ बिना नाम लिए बोलते रहते हैं. वहीं, हनी सिंह भी ऐसा ही करते हैं.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाई 'आरा के होठलाली', झूम उठे पवन सिंह!

अब अगर देखा जाए तो भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और पावरस्टार पवन सिंह के बीच भी कुछ ऐसा ही विवाद चलता रहता था. गानों को लेकर विवाद, एक दूसरे को बिना नाम लिए चैलेंज करना. ये सब बातें आम हो गई थी. फिलहाल, दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है. मगर, अभी कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो में बिना नाम लिए कुछ बातें कही थी, जिससे सबको लगा कि उन्होंने पवन सिंह के लिए बोला. फिर उधर से पवन सिंह ने कुछ कहा, लेकिन बात खत्म हो गई.

यह भी पढ़ें:पहली बार इतनी सादगी में दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला, देखिए ब्यूटीफुल तस्वीरें

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news