Sonam Kapoor Baby First Photo: सोनम कपूर के बेटे को देख रो पड़ीं बहन रिया कपूर, पहली फोटो शेयर कर बोलीं- तुम बहादुर हो
Advertisement
trendingNow11314065

Sonam Kapoor Baby First Photo: सोनम कपूर के बेटे को देख रो पड़ीं बहन रिया कपूर, पहली फोटो शेयर कर बोलीं- तुम बहादुर हो

Sonam Kapoor के बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.इस फोटो में रिया कपूर मासी बनने की खुशी में रोती हुई नजर आईं.

रिया कपूर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा

Sonam Kapoor Baby First Photo: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) 20 अगस्त को एक एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं. ये खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर नीतू कपूर ने कंफर्म की तब से सोशल मीडिया सेलेब्स की बधाइयों से भर गया. इस खबर के बाद हर कोई सोनम और आनंद के बेबी ब्वॉय को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. अब फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया और रिया कपूर ने सोनम कपूर के बेबी ब्वॉय की पहली तस्वीर शेयर कर दी है. इस तस्वीर में सोनम कपूर की बहन बेबी को देखने के बाद रोती हुई नजर आ रही हैं.

बेबी को देख रो पड़ीं रिया कपूर

रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और मां सुनीता कपूर नजर आ रही हैं. तस्वीर में रिया कपूर और सुनीता बेटे को निहारती हुई नजर आ रही हैं. तस्वीर में रिहा कपूर ने सोनम कपूर के बेटे के चेहरे को ढकने के लिए उस पर इमोजी बनाया है. वही मासी बनने की खुशी में रिया कपूर बेटे को देखकर रो पड़ीं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

 

लिखा ये कैप्शन

रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने सोनम कपूर के बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  'रिया मासी ठीक नहीं है. तुम बहुत ज्यादा क्यूट हो. आई लव यू. सोनम कपूर तुम बहुत बहादुर मां हो और आनंद आहूजा बहुत ज्यादा प्यार करने वाले पिता...और हां नई नानी सुनीता कपूर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

 

fallback

सेलेब्स कर रहे रिएक्ट

इस तस्वीर की फोटो रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने जैसे ही शेयर की तो सेलेब्स इस बच्चे पर जमकर प्यार लुटाने लगे. खुशी कपूर, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर ने दिल वाला इमोजी बनाया. वहीं भूमि पेडनेकर ने कमेंट किया- 'टू क्यूट.' इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने कमेंट किया- 'मासी के खुशी के आंसू.'

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news