KBC 15: किस केंद्रीय मंत्री की पत्नी जापानी मूल की हैं? क्या आपको पता है इसका जवाब
Advertisement
trendingNow11826943

KBC 15: किस केंद्रीय मंत्री की पत्नी जापानी मूल की हैं? क्या आपको पता है इसका जवाब

Kaun Banega Crorepati सीजन 15 में 15 अगस्त को दो कंटेस्टेंट ने अपनी किस्मत आजमाई. लेकिन दोनों के हाथ ज्यादा राशि नहीं लगी. इन दोनों कंटेस्टेंट से शो में कई सवाल पूछे गए. क्या आप इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं?
 

केबीसी 15 के इन 19 सवालों का जवाब जानते हैं आप

KBC 15: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. इस शो में 15 अगस्त को एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स ने अपनी किस्मत आजमाई. शो के पहले कंटेस्टेंट अंशु कुमार शाही 80 हजार के सवाल का गलत जवाब देकर घर लौट गए तो इसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट धीमहि राजेंद्र कुमार त्रिवेदी हॉटसीट पर आए. जानिए इस दौरान कंटेस्टेंट से कौन से सवाल पूछे गए और क्या आप इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं?

1. फास्टेस्ट फिंगर सवाल

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों को उनके घटित होने के क्रम के अनुसार लगाएं.

ऑप्शन- चम्पारण सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो, और असहयोग.

सही जवाब- चम्पारण सत्याग्रह, असहयोग, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो.

2.  इनमें से किसे सेंटीमीटर में मापा जा सकता है?

ऑप्शन- आपका वजन, ब्लड ग्रुप, उम्र या फिर आपका कद

सही जवाब- आपका कद

3. आमतौर पर इसमें क्या-क्या करते समय ऐसे चश्मों का प्रयोग किया जाता है?

ऑप्शन- नृत्य, तैराकी, भोजन, गायन.

जवाब- तैराकी

 

 

4. इनमें से कौन सा देश एशिया में नहीं है?

ऑप्शन- चीन, जापान, श्रीलंका और पोलैंड.

सही जवाब- पोलैंड

5. इसमें से किस नाग को हराने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उसके सिर पर नृत्य किया था?

ऑप्शन- बासुकी, तक्षक, कालिया, कर्कोटक

सही जवाब- कालिया

6. इसमें से किस स्थान का नाम संस्कृत शब्द स्वर्ण प्रस्थ से लिया गया है?

ऑप्शन- पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी

सही जवाब- सोनीपत

7. भारत की अक्ष्यक्षता के लिए अनावरण किए गए जी 20 लोगों में कौन सा फूल दर्शाया गया है?

ऑप्शन- कमल, लिली, गुलाब और गेंदा

सही जवाब- कमल

8. इस विशेष बल के नाम में डी अक्षरा का क्या मतलब है?

ऑप्शन- डिफेंस, डिजीज, डिजास्टर और डॉक्टर्स

सही जवाब- डिजास्टर

9. 2022 में बिहार में से किस उत्पाद को भौगोलिक संकेतक यानी जीआई टैग मिला?

ऑप्शन- शाही लीची, मिथिल मखाना, भागलपुर सिल्क, मगही पान

सही जवाब- मिथिला मखाना 

10 .इस सवाल का जवाब अंशु कुमार ने शाही लीची दिया जो गलत था. इसके बाद शो के अगले कंटेस्टेंट के लिए फास्टस्ट फिंगर सवाल पूछा गया.

ये सवाल था- इन त्योहारों को जनवरी से दिसंबर में उनके मनाए जाने वाले क्रम में लगाएं?

ऑप्शन- रक्षाबंधन, दिवाली, दशहरा और मकर संक्राति.

सही जवाब- मकर संक्राति, रक्षाबंधन, दशहरा और दिवाली.  इस सवाल का जवाब धीमहि राजेंद्रकुमार त्रिवेदी ने कम समय में दिया और हॉटसीट पर बैठ गए.

11. इनमें से किस फिल्म में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और अनिल कपूर हैं?

ऑप्शन- रेडी, थैंक्यू, नो एंट्री और वेलकम

सही जवाब- वेलकम

12. इनमें से किस चीज का इस्तेमाल आपके दांत साफ करने के लिए किया जाता है?

ऑप्शन- शेविंग ब्रश, हेयर ब्रश, टूथ ब्रश और लिपस्टिक.

सही जवाब- टूथ ब्रश

13. कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान कुंती का कौन सा एक पुत्र अन्य पुत्रों से अलग पक्ष से लड़ा था?

ऑप्शन- अर्जुन, भीम, कर्ण और युधिष्ठिर

सही जवाब- कर्ण

14. इनमें से कौनसी संख्या 7 और 9 दोनों से विभाजित होती है?

ऑप्शन- 63, 27, 14 और 50

सही जवाब- 63

15. चित्र दिखाते हुए सवाल पूछा गया कि इस मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को पहचानें?

ऑप्शन- साक्षी मलिक, अश्विनी पोनप्पा, मनिका बत्रा, स्मृति मांधना

सही जवाब -  मनिका बत्रा

16. इनमें से कौन सा राज्य उत्तर प्रदेश की सीमा से नहीं लगता है?

ऑप्शन- बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा

सही जवाब- ओडिशा

17. लेसिक मानव शरीर के किस अंग पर की जाने वाली सर्जरी है?

ऑप्शन- रीढ़, घुटना, आंख और नाक

सही जवाब- आंख

18. एक इमेज दिखाई गई और सवाल किया गया कि ये झंडा किस देश का है और उस देश के राष्ट्रपति कौन हैं?

ऑप्शन- शाहबाज शरीफ, व्लादिमीर पुतिन, ऋषि सुनक और जो बाइडेन

सही जवाब- व्लादिमीर पुतिन

19. इनमें से किस केंद्रीय मंत्री की पत्नी जापानी मूल की हैं?

ऑप्शन- डॉ. एस जयशंकर, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव

सही जवाब- डॉ. एस जयशंकर

इस सवाल का सही जवाब धीामहि नहीं दे पाईं और महज 10 हजार रुपये जीत पाईं.

 

 

Trending news