Advertisement
trendingPhotos1594805
photoDetails1hindi

Bollywood Holi: बॉलीवुड के इन सितारों को है होली से परहेज, रंगों का त्योहार आने पर हो जाते हैं गायब!

Bollywood Celebs Holi: रंगों का त्योहार होली (Holi 2023) और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है. 'रंग बरसे' से लेकर 'लेट्स प्ले होली' तक जैसे फेमस गाने इस त्योहार ने बॉलीवुड (Bollywood Holi Songs) को दिए हैं. वहीं कुछ ऐसे सेलेब्स बॉलीवुड में हैं जिन्हें होली खेलने से परहेज है. रंगों का त्योहार आते ही यह सेलेब्स अपने घरों में दुपकना शुरू कर देते हैं. आइए, यहां जानते हैं किन सेलेब्स को रंगों के त्योहार से परहेज है.

1/5

रणवीर सिंह (Ranveer Singh): बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को ओसीडी की समस्या है. इस समस्या में व्यक्ति को केवल अपने आस-पास साफ-सफाई और चीजें एकदम व्यवस्थित चाहिए होती हैं. इसी समस्या के कारण रणवीर सिंह होली खेलना पसंद नहीं करते हैं. 

2/5

करीना कपूर (Kareena Kapoor): कपूर खानदान में हर त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता रहा है. जब तक राज कपूर जिंदा थे तब तक कपूर परिवार आरके स्टूडियो में ग्रेंड होली पार्टी रखता था. लेकिन राज कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार ने होली पार्टी करनी बंद कर दी. करीना कपूर के होली खेलने का कारण भी उनके दादा का निधन बताया जाता है. इसके अलावा करीना कपूर अपनी स्किन और हेयर को लेकर काफी सजग हैं जिसके कारण वह होली खेलने से परहेज करती हैं.

3/5

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor): अर्जुन कपूर बचपन में तो बहुत होली खेलते थे लेकिन 17-18 की उम्र के बाद उन्होंने भी रंगों से परहेज कर लिया. अर्जुन कपूर स्किन एलर्जी के कारण होली नहीं खेलते हैं.

4/5

जॉन अब्राहम (John Abraham): बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने साल 2016 में अपने एक इंटरव्यू में बताया था वह होली इसलिए नहीं खेलते उस दिन लोग कई गलत हरकतें करते हैं. सिर में रंग डालते हैं, गलत तरीके से रंग लगाते हैं और होली के दिन खूब पानी की बर्बादी करते हैं जो जॉन को बिल्कुल भी ठीक नहीं लगता है.

5/5

करण जौहर (Karan Johar): फिल्म मेकर करण जौहर को होली खेलना इसलिए नहीं पसंद है क्योंकि बचपन में उनके साथ एक घटना हो गई थी. करण जब 10 साल के थे तब उनपर किसी ने सड़े हुए अंडे फेंक दिए थे, जिसके कारण उन्हें होली से चिढ़ हो गई.

ट्रेन्डिंग फोटोज़