आंखों में नमी, चेहरे पर मुस्कान...प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल ब्रेकडाउन देख फैंस हुए परेशान; Video वायरल
Advertisement
trendingNow12352876

आंखों में नमी, चेहरे पर मुस्कान...प्रियंका चोपड़ा का इमोशनल ब्रेकडाउन देख फैंस हुए परेशान; Video वायरल

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए हैं. चलिए, यहां दिखाते हैं प्रियंका ने ऐसा कौन-सा वीडियो शेयर कर दिया है. 

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Emotional Breakdown: बॉलीवुड के हॉलीवुड में अपने टैलेंट का परचम लहरा रहीं प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. और अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं. इन दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 'द ब्लफ' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में कर रही हैं. 'द ब्लफ' की शूटिंग के बीच से एक्ट्रेस ने ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसे देख प्रियंका चोपड़ा के फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं. 

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल ब्रेकडाउन का वीडियो

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही हैं, और उनके चेहरे का ग्लो भी गायब दिख रहा है. इतना ही नहीं प्रियंका (Priyanka Chopra Video) की आंखें भी नम हैं...लेकिन फिर भी वह मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में प्रियंका ने कुछ बोला नहीं है, बस उन्होंने कैप्शन में लिखा- बस फील कर रही हूं आज. मोटिवेटेड रहो. प्रियंका चोपड़ा के इमोशनल ब्रेकडाउन का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.   

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

Salman Khan ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का बर्थडे किया सेलिब्रेट, Inside फोटो में नजर आई पूरी खान फैमिली 

अंबानी फैमिली के फंक्शन में आई थीं भारत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra India Visit) काम से ब्रेक लेकर भारत आई थीं. प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस (Priyanka Chopra Husband) भी अंबानी फैमिली के फंक्शन के लिए पहुंचे थे. जहां प्रियंका और निक (Nick Jonas) ने जमकर मस्ती की थी, जिसके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे. प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'सिटाडेल' सीरीज और 'लव अगेन' नाम की हॉलीवुड फिल्म में दिखाई दी थीं. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की है और अब वह ऑस्ट्रेलिया में 'द ब्लफ' के लिए शूट कर रही हैं. 

इस साउथ एक्ट्रेस के फोटोशूट ने मचाई खलबली, Deepika Padukone की तरह ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप  

Trending news