Mika Singh Wedding: मशहूर एक्टर की गर्लफ्रेंड को मीका सिंह ने बनाया अपनी दुल्हनिया, हसीना ने बदन पर गुदवाया है एक्स का नाम
Advertisement

Mika Singh Wedding: मशहूर एक्टर की गर्लफ्रेंड को मीका सिंह ने बनाया अपनी दुल्हनिया, हसीना ने बदन पर गुदवाया है एक्स का नाम

Mika Di Vohti Winner:  मीका सिंह के स्वयंवर मीका दी वोहटी के फिनाले में गायक ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है. ये हसीना एक मशूहर अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है.

 

Mika Singh Wedding: मशहूर एक्टर की गर्लफ्रेंड को मीका सिंह ने बनाया अपनी दुल्हनिया, हसीना ने बदन पर गुदवाया है एक्स का नाम

Akanksha Puri Ex Boyfriend: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह का स्वयंवर खूब सुर्खियों में रहा. 45 साल की उम्र में मीका सिंह की दुल्हनिया की तलाश भी पूरी हो चुकी है. नेशनल टेलीविजन पर सिंगर ने अपनी दुल्हनिया चुन ली है. मीका सिंह के स्वयंवर मीका दी वोहटी के फिनाले में गायक ने अभिनेत्री आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है. मीका दी वोहटी बनने से पहले भी आकांक्षा पुरी अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं. आकांक्षा पुरी मीका सिंह से पहले भी एक मशहूर स्टार को डेट कर चुकी हैं और उनका रिलेशन खूह विवादों में भी आ गया था. 

  1. मीका सिंह को मिली दुल्हनिया
  2. मीका सिंह की दुल्हनिया का एक्स बॉयफ्रेंड
  3. आकांक्षा पुरी ने हाथ पर गुदवाया है नाम

टैटू करा लिया था नाम

आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा के साथ लव लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती थीं. इतना ही नहीं आकांक्षा और पारस ने एक दूसरे का नाम अपने हाथों की कलाईयों पर टैटू भी कराया था. जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ शेयर की थीं. पारस जब बिग बॉस में गए थे जब तब उनका रिलेश और चैट खूब वायरल हुए थे. हालांकि घर के अंदर जाने के बाद पारस ने खुलासा किया कि उनका ब्रेक अप हो गया है और वो माहिरा शर्मा के साथ रिलेशन में चले गए. 

मूव ऑन कर चुके हैं पारस-आकांक्षा

वहीं आकांक्षा ने भी मूव ऑन कर लिया. शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे. लेकिन दोनों को मात देते हुए आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह का यह स्वयंवर जीत लिया है. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kaur (@dr.gurpreetk_)

मीका ने पहनाए कंगन और वरमाला 

अपने जीवनसाथी की तलाश में आयोजित किए इस स्वयंवर में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपने हमसफर के तौर पर चुना. हालांकि, इस दौरान उन्होंने आकांक्षा से शादी नहीं रचाई. उन्होंने शो के अंत में आकांक्षा को विजेता घोषित करते हुए मीका ने सिर्फ एक्ट्रेस को कंगन और वरमाला पहनाई. एक महीने तक चले इस रियलिटी शो में कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें से अब आकांक्षा पुरी को मीका ने अपनी वोटी चुन लिया है. 

कब रचाएंगे शादी?

फैंस बेसब्री से मीका सिंह की दुल्हनिया चुनने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में शो की विजेता के एलान के साथ ही कुछ लोग खुश हैं तो वहीं कुछ निराश भी हैं. दरअसल फैंस मीका को नेशनल टीवी पर शादी रचाते हुए देखना चाहते थे. लेकिन सिंगर ने शादी ना कर अपने फैंस को निराश कर दिया है. ऐसे में अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि मीका ने अपनी दुल्हनिया तो चुन ली लेकिन अब वह उनसे शादी कब रचाएंगे.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news