Malaika-Arjun: ब्रेकअप रूमर्स के बीच लंबे समय बाद साथ दिखे मलाइका-अर्जुन, फैंस के दिलों को पड़ी ठंडक!
Advertisement
trendingNow12068587

Malaika-Arjun: ब्रेकअप रूमर्स के बीच लंबे समय बाद साथ दिखे मलाइका-अर्जुन, फैंस के दिलों को पड़ी ठंडक!

Malaika Arjun Photos: ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन को एक बार फिर साथ देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है. शुक्रवार की शाम मलाइका और अर्जुन एक साथ स्पॉट हुए थे. 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika Arora and Arjun Kapoor Spotted: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें एक लंबे समय से सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं. ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि अर्जुन-मलाइका अलग हो गए हैं. लेकिन ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका और अर्जुन ने फुलस्टॉप लगा दिया है. जी हां...मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शनिवार की देर रात एक साथ अमृता अरोड़ा की पार्टी से एक ही गाड़ी में निकलते दिखाई दिए थे. मलाइका और अर्जुन को साथ देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है. 

मलाइका-अर्जुन साथ में आए नजर!

मलाइका अरोड़ा शनिवार की शाम अपनी बहन अमृता अरोड़ा के घर पार्टी के लिए पहुंची थीं. उस दौरान तो मलाइका के साथ अर्जुन कपूर नहीं थे. लेकिन वापसी के दौरान जब पैपराजी ने मलाइका को स्पॉट किया तो उनके साथ अर्जुन कपूर भी गाड़ी में दिखाई दिए. मलाइका और अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गाड़ी में पिछली सीट पर साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि मलाइका व्हाइट कलर का आउटफिट पहने दिख रही हैं तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

खूब उड़ीं मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाह

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूटने को लेकर कई रिपोर्ट्स वायरल हुई हैं. एक रिपोर्ट में तो ऐसा दावा किया गया था कि मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की वजह रिश्ता अगले लेवल (शादी) पर लेकर जाना था. रूमर्स ऐसे थे कि दोनों में से कोई एक शादी के लिए रेडी नहीं है...हालांकि इन सभी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. और तो और मलाइका और अर्जुन को एक बार साथ देख फैंस के दिलों को भी ठंडक पड़ गई है.

Trending news