Fatima Sana Shaikh: 'बुरा लगा, घर आकर रोई...', फातिमा सना शेख के साथ नशे में धुत्त लड़की ने की थी बदसलूकी, लुक्स पर भी किए कमेंट
Advertisement

Fatima Sana Shaikh: 'बुरा लगा, घर आकर रोई...', फातिमा सना शेख के साथ नशे में धुत्त लड़की ने की थी बदसलूकी, लुक्स पर भी किए कमेंट

Fatima Sana Shaikh Interview: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक लड़की ने नशे की हालत में उन्हें जलील किया और बदसलूकी भी की थी. फातिमा ने बताया, इससे उन्हें काफी बुरा लगा था और वह घर आकर रोई भी थीं. 

फातिमा सना शेख

Sam Bahadur Fatima Sana Shaikh Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सैम बहादुर के प्रमोशन में जुटीं फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उनके साथ एक नशे में धुत्त लड़की ने बदसलूकी कर डाली थी. फातिमा ने बताया, सिर्फ बदसलूकी ही नहीं लड़की ने उनके लुक्स को बुरी तरह से क्रिटिसाइज भी किया, जिससे उन्हें काफी बुरा लगा था. 

नशे में धुत्त लड़की ने फातिमा सना शेख संग की बदसलूकी

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को इंटरव्यू के दौरान बताया कि नशे में धुत्त एक लड़की ने उनके साथ बदसलूकी की थी. फातिमा ने कहा- 'वह लड़की नशे में थी, पता नहीं कहां से आई थी, पहले उसने मुझे लाइनर लगा दिया. फिर वह बाल बांधने की जिद्द करने लगी.' बाल बांधने की बात पर फातिमा ने लड़की से कहा- 'बहन नहीं, तुमने वैसे ही आंखों पर लाइनर लगा दिया. अब मैं बाल नहीं बांध सकती.' जवाब में लड़की ने कहा- 'मेरा चेहरा अच्छा है लेकिन बाल बिखरे पड़े हैं जो अजीब लग रहे हैं.' 

घर आकर रोने लगीं फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख ने आगे कहा- 'मैं अपने दोस्त के दोस्त की पार्टी में गई थी, तो मैं वहां किसी को जानती नहीं थी. तब मुझे अहसास हुआ कि लोगों की कोई सीमा नहीं होती, यह लोग बहुत ही बदतमीज हैं और यह नॉर्मल भी नहीं हैं. यह लोग एलीट, सम्पन्न और बदतमीज हैं. इन्हें लगता है यह कुछ भी कहकर निकल जाएंगे.' फातिमा ने बताया- 'उस लड़की ने उन्हें बाद में कहा कि वह ह्यूमन राइट्स के लिए काम करती है और तम मैंने सोचा तुम्हें शर्म आनी चाहिए.' फातिमा ने आखिरी में बताया वहां बहुत बुरा लगा और मैं घर आकर रोने लगी थी.

फातिमा सना शेख का वर्कफ्रंट 

फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में फिल्म चाची 420 से कदम रखा था. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने यंग भारती का किरदार निभाया था. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2016 में रिलीज हुई दंगल में नजर आओईं. दंगल के बाद फातिमा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, लुडो, सूरज पर मंगल भारी, अजीब दास्तां और थार में नजर आईं.

Trending news