JoSAA Counselling 2022: पहली मॉक सीट एलोकेशन लिस्ट आज होगी जारी, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
Advertisement
trendingNow11356501

JoSAA Counselling 2022: पहली मॉक सीट एलोकेशन लिस्ट आज होगी जारी, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट

JoSAA Counselling 2022: जिन छात्रों को काउंसलिंग के पहले राउंड में सीटें अलौट की जाएंगी, उन्हें जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि उल्लेख किया गया है) सहित मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके सीटों को एक्सेप्ट करना होगा.

JoSAA Counselling 2022: पहली मॉक सीट एलोकेशन लिस्ट आज होगी जारी, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट

JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की तरफ से पहली मॉक सीट एलोकेशन लिस्ट आज 18 सितंबर को जारी की जाएगी. छात्र इस ऑफिशियल वेबसाइट - josaa.nic.in पर जाकर जोसा 2022 मॉक सीट एलोकेशन का रिजल्ट (JoSSA 2022 Mock Seat Allocation Result) देख सकेंगे. अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, "17 सितंबर, रात 10 बजे तक छात्रों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट एलोकेशन - 1 की लिस्ट जारी की जाएगी.

JoSAA Counselling 2022: इस दिन जारी होगा राउंड वन का रिजल्ट 
जोसा काउंसलिंग पोर्टल को एक्सेस करने के लिए छात्रों को अपने जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) या जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) के एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा. बता दें कि रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख 21 सितंबर है, वहीं राउंड वन सीट एलोकेशन का रिजल्ट 23 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा.

जिन छात्रों को काउंसलिंग के पहले राउंड में सीटें अलौट की जाएंगी, उन्हें जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि उल्लेख किया गया है) सहित मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके सीटों को एक्सेप्ट करना होगा. इसके बाद उन्हें एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान करना होगा और उनसे अनुरोध है कि वे भविष्य कि लिए उसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें.

JoSAA Counselling 2022: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
1. कक्षा 12 की मार्कशीट
2. डेट ऑफ बर्थ प्रूफ करने के लिए प्रमाण पत्र
3. जोसा द्वारा जारी की किया गया जेईई मेन सीट अलॉटमेंट लेटर
4. तीन पासपोर्ट साइज के फोटो (जैसी रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड की गई थी गए समान)
5. वेलिड फोटो आईडी प्रूफ पहचान पत्र
6. फीस पेमेंट स्लिप
7. जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022
8. जेईई मेन 2022 स्कोर कार्ड
9. दिव्यांगता का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
10. जाति प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

JoSAA Counselling 2022: यहां देखें पूरा शेड्यूल
जोसा JoSAA की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, राउंड वन के सीट एलोकेशन के परिणाम 23 सितंबर को जारी किए जाएंगे. वहीं राउंड 2 के सीट एलोकेशन की प्रक्रिया 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, राउंड 3 की 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक, राउंड 4 की 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगी. इसके अवाला राउंड 5 के सीट एलोकेशन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक और राउंड 6 की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी.

Trending news