जब Vinod Khanna ने छोड़ दिया बॉलीवुड, आश्रम में जाकर धोने लगे जूठे बर्तन!
Advertisement
trendingNow11848763

जब Vinod Khanna ने छोड़ दिया बॉलीवुड, आश्रम में जाकर धोने लगे जूठे बर्तन!

Vinod Khanna Movies: विनोद खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था जिनमें - दयावान, कुर्बानी, हेरा-फेरी, अमर अकबर एंथोनी, इंसाफ, जुर्म आदि शामिल हैं, ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी विनोद खन्ना काफी चर्चाओं में रहे थे. 

जब Vinod Khanna ने छोड़ दिया बॉलीवुड, आश्रम में जाकर धोने लगे जूठे बर्तन!

Vinod Khanna Life Facts: बात आज दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की जिनकी लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. विनोद खन्ना अपने दौर के बड़े स्टार हुआ करते थे बॉलीवुड के जानकार तो यहां तक कहते हैं कि यदि विनोद ने अपने करियर के पीक पर ओशो (Osho) के साथ जाने का निर्णय नहीं लिया होता तो वे आज उसी मुकाम पर होते जहां अमिताभ बच्चन हैं. विनोद खन्ना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था जिनमें - दयावान, कुर्बानी, हेरा-फेरी, अमर अकबर एंथोनी, इंसाफ, जुर्म आदि शामिल हैं, ना सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी विनोद खन्ना काफी चर्चाओं में रहे थे. 

fallback

करियर के पीक पर ले लिया था संन्यास 

विनोद खन्ना का करियर शानदार चल रहा था. इसी बीच वे ओशो के संपर्क में आए. ओशो के प्रभाव में आने का असर ये हुआ कि धीरे-धीरे विनोद खन्ना का मन एक्टिंग करियर से शिफ्ट होता चला गया. कहते हैं कि ओशो के करीब रहने की चाहत में विनोद खन्ना ने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग पुणे में रखवानी शुरू कर दी थी. यहां तक कि ओशो के अमेरिका जाने पर विनोद खन्ना भी अपना घर, करियर सबकुछ पीछे छोड़कर ओशो के साथ ही अमेरिका चले गए थे. 

fallback

माली का काम किया जूठे बर्तन धोए, परिवार बिखर गया 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद खन्ना ने अमेरिका में ओशो आश्रम में ना सिर्फ माली का काम किया बल्कि जूठे बर्तन भी धोए. इस बीच जब अमेरिका की सरकार ने ओशो का आश्रम बंद करवाया तो विनोद खन्ना भी भारत आ गए लेकिन यहां आए तो देखा उनका परिवार बिखर चुका था. विनोद खन्ना की वाइफ़ गीतांजलि ने उन्हें तलाक दे दिया था. आपको बता दें कि ओशो आश्रम से वापस आने के बाद विनोद खन्ना ने एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की थी और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था. साल 2017 में कैंसर से लड़ते हुए विनोद खन्ना का निधन हो गया था.

Trending news