इस कार कंपनी ने Hyundai, Tata, Mahindra किसी को नहीं बख्शा! कर दिया ऐसा हाल
Advertisement

इस कार कंपनी ने Hyundai, Tata, Mahindra किसी को नहीं बख्शा! कर दिया ऐसा हाल

Top-5 Cars: हर महीने मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा कारें बेचती है. टाटा, महिंद्रा, हुंडई जैसी सभी कंपनियां बिक्री के मामले में इसके आगे बहुत छोटी नजर आती हैं. फरवरी 2023 महीने के वाहन बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में सभी मारुति सुजुकी के मॉडल हैं.

इस कार कंपनी ने Hyundai, Tata, Mahindra किसी को नहीं बख्शा! कर दिया ऐसा हाल

Top 5 Best Selling Cars: हर महीने मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा कारें बेचती है. टाटा, महिंद्रा, हुंडई जैसी सभी कंपनियां बिक्री के मामले में इसके आगे बहुत छोटी नजर आती हैं. फरवरी 2023 महीने के वाहन बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में सभी मारुति सुजुकी के मॉडल हैं. टाटा, महिंद्र या हुंडई जैसी किसी भी कंपनी का कोई भी मॉडल टॉप-5 बिकने वाली कारों में जगह नहीं बना पाया है. चलिए, आपको फरवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकी 5 कारों के बारे में बताते हैं.

Maruti Suzuki Baleno फरवरी में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसकी 18,592 यूनिट्स बिकी हैं जबकि एक साल पहले फरवरी (2022) में इसकी 12,570 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री 48 फीसदी बढ़ी है.

Maruti Suzuki Swift बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही. फरवरी 2023 महीने में इसकी 18,412 यूनिट्स बिकीं हैं जबकि फरवरी 2022 में 19,202 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट हुई है.

Maruti Suzuki Alto पिछले महीने (फरवरी 2023) तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसकी 18,114 यूनिट्स बिकी हैं जबकि एक साल पहले फरवरी (2022) महीने में इसकी 11,551 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 57% का उछाल है. 

Maruti Suzuki WagonR फरवरी 2023 महीने में बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही. इसकी 16,889 यूनिट्स बिकीं हैं जबकि फरवरी 2022 में वैगनआर की 14,669 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की ग्रोथ हुई है. 

Maruti Suzuki Dzire फरवरी महीने के दौरान पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसकी 16,798 यूनिट्स बिकी हैं जबकि एक साल पहले फरवरी (2022) महीने में इसकी 17,438 यूनिट्स बिकी थीं. यानी, सालाना आधार पर इसकी बिक्री मामूली रूप से घटी है.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news