Zee News Select: ऐस्‍ट्रो-धर्म की ये हैं 10 बड़ी खबरें, जो दिनभर छाई रहीं | 22 September 2022
Advertisement
trendingNow11362995

Zee News Select: ऐस्‍ट्रो-धर्म की ये हैं 10 बड़ी खबरें, जो दिनभर छाई रहीं | 22 September 2022

Top 10 Astro News:  ऐस्‍ट्रो और धर्म की 10 बड़ी खबरें जो आज दिन भर सुर्खियों में बनी रहीं. इनमें शारदीय नवरात्रि से लेकर वास्तु टिप्स और ग्रहों से संबंधित खबरें शामिल हैं.

 

फाइल फोटो

1. नींद में दिखें ये सपने तो हो जाएं सावधान, इन सपनों से समझें कि आ रहा है बढ़िया समय Read To Click Full Story 

शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा, जिसको सपने नहीं आते हों. इंसान को आने वाले हर सपने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है. कुछ सपने अच्छे की तरफ तो कुछ बुरे संकेत की तरफ इशारा करते हैं.

2. हाथों की इन लकीरों से जानें कितने साल जिएंगे आप, धन से भरी रहेगी तिजोरी या नहीं Read To Click Full Story 

हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की लकीरों को देखकर व्यक्ति की भविष्य, उसकी आयु, वैवाहिक जीवन, धन की स्थिति आदि के बारे में जाना जा सकता है. हथेली पर कई खास निशान काफी कुछ बताते हैं, जानें. 

3. नवरात्रि से पहले इन चीजों को घर से निकालने में है भलाई! पड़ सकते हैं लेने के देने Read To Click Full Story 

किसी भी पूजा अनुष्ठान से पहले घर की साफ-सफाई की जाती है. ताकि घर में देवी का वास हो और शुभ फलों की प्राप्ति होती है. साफ-सफाई के दौरान कुछ अशुभ चीजों को बाहर करना बेहतर रहता है. अगर इन चीजों को बाहर न किया जाए, तो अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ता है.

4. मूल में होंगे आज जन्म लेने वाले बच्चे, जानें क्या है आज का पंचांग Read To Click Full Story 

आज के पंचांग के अनुसार, सूर्य कन्या राशि में है. चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे. राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए.

5. मनी प्लांट लगाते समय की गई ये गलती पड़ सकती है भारी, दुर्भाग्य पड़ जाएगा पीछे Read To Click Full Story 

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के लेकर कई नियम बताए गए हैं. हर पौधा घर के अंदर नहीं लगाया जाता और हर पेड़ घर के आंगन में नहीं सजाया जा सकता. अगर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए पेड़ न लगाए जाएं, तो दुर्भाग्य व्यक्ति का पीछा नहीं छोड़ता. 

6. इन लोगों को कभी नहीं बख्‍शते शनि देव, देते हैं तगड़ी सजा, तबाह हो जाता है जीवन Read To Click Full Story 

शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं इसलिए उन्‍हें न्‍याय का देवता कहते हैं. शनि उन लोगों का जीवन कष्‍टों से भर देते हैं जो ऐसे काम करते हैं जो शनि देव को पसंद नहीं हैं. 

7. साक्षात मां लक्ष्‍मी का रूप होती हैं ये लड़कियां, बनती हैं अपार धन-दौलत की मालकिन! Read To Click Full Story 

ज्‍योतिष शास्‍त्र में 12 राशियों का जिक्र है और इनमें से 3 राशि वाली लड़कियों को बहुत शुभ माना गया है. इन लड़कियों पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा से खूब धन-दौलत रहती है. 

8. सुहागिनों के साथ अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ व्रत, ये हैं नियम और विधि Read To Click Full Story 

करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को पड़ रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. विवाहित महिलाओं के साथ कई कुंआरी लड़कियां भी व्रत करती हैं. हालांकि, इनके लिए नियम अलग होते हैं.

9. पुरुषों को हमेशा राज रखनी चाहिए अपनी ये बातें, वरना जिंदगी भर शर्म से झुका रहेगा सिर Read To Click Full Story 

आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुषों को अपनी कुछ बातें हमेशा राज ही रखनी चाहिए. करीबी मित्र को भी ये बातें नहीं बतानी चाहिए, वरना पूरी जिंदगी सिर उठाकर नहीं जी पाएंगे. 

10. शारदीय नवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, बेहद शुभ योग में होगी घटस्‍थापना! जानें समय Read To Click Full Story 

अश्विन माह की प्रतिपदा 26 सितंबर से अद्भुत संयोग में शारदीय नवरात्रि शुरू होंगी. इस दौरान देश के कई राज्‍यों में धूमधाम से दुर्गा पूजा की जाएगी. 

 

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Trending news