Bhagwant Mann Wife: कौन हैं पंजाब के मुख्यमंत्री की होने वाली पत्नी, देखें पहली तस्वीर
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1246617

Bhagwant Mann Wife: कौन हैं पंजाब के मुख्यमंत्री की होने वाली पत्नी, देखें पहली तस्वीर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी गुरूवार को शादी करने जा रहे हैं. वह एक छोटे से प्रोग्राम में शादी करेंगे जहां सिर्फ उनके परिवार के लोग शामिल होंगे. यहां हम सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 

Dr Gurpreet Kaur

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Bhagwant Mann) मान कल यानी 7 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. सीएम मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से होगी. आइए जानते हैं कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी कौन हैं. 

भगवंत मान पत्नी को पहले से जानते थे

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री की होने वाली पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार की काफी करीबी हैं. दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं. भगवंत मान की मां चाहती थीं कि भगवंत मान दूसरी शादी कर अपना घर बसाएं. इसके बाद उनकी मां और बहन ने लड़की ढूंढनी शुरू की. आखिकार दोनों की तलाश गुरप्रीत पर जाकर पूरी हुई.

fallback

परिवार वाले ही शादी में होंगे शामिल

भगवंत मान एक छोटे समारोह में डॉ गुरप्रीत से शादी कर रहे हैं. शादी समारोह में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान की शादी में शिरकत करेंगे. शादी में  इस फंक्शन की तैयारी आप पंजाब अध्यक्ष राघव चड्ढा के कंधों पर है.  

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Marriage: पंजाब सीएम कल करेंगे शादी, यह है उनकी नई दुल्हन

अमेरिका में रहती हैं पहली पत्नी

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान (Bhagwant Mann) का 6 साल पहले तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर (Inderjeet Kaur) अपने बेटे के साथ अमेरिका में रहती हैं. साल 2016 में तलाक होने के बाद इंद्रजीत बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जब पंजाब के मुख्यमंत्री  के तौर पर शपथ ली तो उनके दोनों बेटे भारत आए थे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. 

पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने

ख्याल रहे कि पंजाब के मुखंमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मुख्यमंत्री बनने से पहले संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे. वह साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार सांसद चुने गए. भगवंत मान (Bhagwant Mann) इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए गए. इसके बाद चुनाव लड़ा. पंजाब में भगवंत मान को जबरदस्त बहुमत मिला. इसके बाद वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बनाए गए. 

Video:

Trending news