IND vs AUS: सिर्फ एक रन से चूक गई भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के इस एतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करने से!
Advertisement

IND vs AUS: सिर्फ एक रन से चूक गई भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के इस एतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करने से!

IND vs AUS 2nd ODI: भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में 400 का स्कोर बनाने में मात्र 1 रन से चूक गई, अगर ऐसा हो जाता तो भारत आज दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेता 

IND vs AUS: सिर्फ एक रन से चूक गई भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के इस एतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करने से!

IND vs AUS 2nd ODI Live Score: वनडे क्रिकेट में अब तक सिर्फ 7 ऐसी टीमें हैं, जो 400+ का स्कोर बनाने में कामयाब रही है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दक्षिण अफ्रीकी टीम का आता है, जिन्होंने अब तक 7 बार  400+ का स्कोर बनाने में सफल रही, इसके बाद दूसरे नंबर पर अपना देश भारत है, जिन्होंने अब तक 6 बार 400+ का स्कोर बनाया है. भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में 400 का स्कोर बनाने में मात्र 1 रन से चूक गई, अगर ऐसा हो जाता तो भारत आज दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेता 

भारत से आगे निकली साउथ अफ्रीकी टीम: 
15 सितम्बर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 416 रन बनाए थे. पहले साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं थी, लेकिन बाद में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 416 रनों का विशाल स्कोर बना डाला. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 400+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

 

 

दुनिया की सिर्फ 7 टीमों ने किया है 400+ स्कोर:
साउथ अफ्रीका के अलावा 400+ का स्कोर बनाने में दूसरे नंबर पर भारत का आता है. भारत ने ये कारनामा अब तक 6 बार किया है, वहीं तीसरे नंबर पर इंग्लैड का आता है, जिन्होंने अब तक 5 बार 400+ का स्कोर बनाया है. आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी टीमें हैं, जिन्होंने 400+ का स्कोर बनाया है. 

साउथ अफ्रीका ने 7 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2023- ऑस्ट्रेलिया- सेंचुरियन- 416/5
2. 2015- भारत- मुम्बई- 438/4
3. 2015- ज़िम्बाब्वे- पोचेफस्ट्रम- 418/5
4. 2015- आयरलैंड- कैनबरा- 411/4 
5. 2015- वेस्टइंडीज- सिडनी- 408/5
6. 2015-वेस्टइंडीज-जोहान्सबर्ग- 439/2
7. 2006- ऑस्ट्रेलिया- जोहान्सबर्ग- 438/9

भारत ने 6 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2022- बांग्लादेश- चट्टोग्राम- 409/8
2. 2014- श्रीलंका- कोलकाता- 404/5
3. 2011- वेस्टइंडीज- राजकोट- 418/5
4. 2010- दक्षिण अफ्रीका- ग्वालियर- 401/3 
5. 2009- श्रीलंका- राजकोट-  414/7
6. 2007-बरमूडा-पोर्ट ऑफ स्पेन- 413/5

इंग्लैंड ने 5 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2022- नीदरलैंड्स- 498/4
2. 2019- वेस्टइंडीज- 418/6
3. 2018- ऑस्ट्रेलिया- 481/6
4. 2016- पाकिस्तान- 444/3
5. 2009- न्यूजीलैंड- 408/9

श्रीलंका ने 2 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2010- भारत- राजकोट- 411/8
2. 2006- नीदरलैंड्स- एम्स्टलवीन- 443/6 

ऑस्ट्रेलिया ने 2 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2015- अफगानिस्तान- पर्थ- 417/6 
2. 2006- साउथ अफ्रीका- जोहान्सबर्ग- 434/4

न्यूजीलैंड ने 1 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2008- आयरलैंड- एबरडीन- 402/2 

ज़िम्बाब्वे ने 1 बार बनाया है 400+ का स्कोर:
1. 2023- यूएई- 408/6 

 

Trending news