KL Rahul Athiya Shetty Wedding: एक दूजे को हुए केएल राहुल-आथिया शेट्टी, देखें फोटो
Advertisement

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: एक दूजे को हुए केएल राहुल-आथिया शेट्टी, देखें फोटो

KL Rahul Athiya Shetty Wedding Photo and Video: अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul)  की शादी हो गई है. इस बात की जानकारी बेटी के पिता सुनील शेट्टी ने मीडिया को दी. देखें वीडियो..

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: एक दूजे को हुए केएल राहुल-आथिया शेट्टी, देखें फोटो

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी (Sunniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं.  दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं. इसकी जानकारी सुनील शेट्टी ने दी. उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर शादी हो चुकी है और मैं अब ससुर बन गया हूं.' साथ ही  सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी ने बाहर आकर मीडिया को मिठाइयां भी बांटी हैं. ऐसे में अब कई सारे धीरे-धीरे करके फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं. आप भी देखें. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

बता दें, इन दोनों सितारों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला में स्थित बंगले में हुई. इस शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की कुछ खास हस्तियों को बुलाया गया. हालांकि, शादी की ग्रैंड पार्टी बाद में की जाएगी. वहीं, बेटी अथिया शेट्टी की शादी होने के बाद सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ खंडाला में स्थित अपने बंगले से बाहर आए. इस दौरान जहां अहान व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखे, तो वहीं अन्ना सुनील शेट्टी लाइट ब्राउन कलर की लुंगी के साथ उसी रंग का कुर्ता पहने दिखे.

एक्टर सुनील शेट्टी सबसे पहले हाथ जोड़कर मीडिया को थैंक्यू कहा और फिर मिठाइयां भी बांटी. एक्टर सरल स्वभाव लोगों को काफी पसंद आया. इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और पानी का भी इंतजाम किया.  सुनील शेट्टी चाहते हैं कि उनकी बेटी अथिया की शादी को कवर करने के लिए जितने भी मीडिया के लोग वहां पहुंचे हैं उनका सही से ध्यान रखा जाए. उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए टेंट भी लगवाया है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

Watch Live

Trending news