Miss India 2022: 21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब, देखें फोटो
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1244299

Miss India 2022: 21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब, देखें फोटो

कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने 31 फाइनेलिस्ट को मात देकर इस खिताब को हासिल किया है.

Miss India 2022: 21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब, देखें फोटो

Miss India 2022: कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने 31 फाइनेलिस्ट को मात देकर इस खिताब को हासिल किया है. बता दें, ये इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में आयोजित किया गया था. 

fallback

बता दें, सिनी ने जहां विजेता बनी, वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रहीं. साथ ही उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप बनी. इस इवेंट में सिनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  इवेंट में सिनी ने सिल्वर कलर का खास हाई स्लिट गाउन पहना था. जिसपर से लोगों को अपनी नजर हटाना काफी मुश्किल हो गया था. 

fallback

आपको बता दें, सिनी महज 21 साल की है. जो कर्नाटक की रहने वाली हैं. उनका जन्म मुंबई में हुआ है. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है. हालांकि, वर्तमान में सिनी शेट्टी कोई प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं. इसके अलावा वह 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं. उन्होंने 14 साल की उम्र में अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था. 

सिनी के इस सफर में उनके परिवार में पूरा साथ दिया. मिस इंडिया के इस प्रतियोगिता में सिनी ने डांस परफॉर्मेंस भी दिया. जिसकी हर कोई तारिफ कर रहा है. 

Watch Live

Trending news