लोकसभा चुनाव से पहले खड़गे ने किया नई टीम का ऐलान, जानें CWC में किसे मिली जिम्मेदारी

Loksabha Election 2024: 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए देश की सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है.  खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इन चेहरों को जगह दी है. 

Written by - Pramit Singh | Last Updated : Aug 20, 2023, 03:19 PM IST
  • CWC में इन लोगों को मिली जगह
  • केसी वेणुगोपाल ने जारी की विज्ञप्ति
लोकसभा चुनाव से पहले खड़गे ने किया नई टीम का ऐलान, जानें CWC में किसे मिली जिम्मेदारी

नई दिल्लीः Loksabha Election 2024: 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए देश की सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है.  खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इन चेहरों को जगह दी है. 

CWC में इन लोगों को मिली जगह
मल्लिकार्जुन खड़गे की CWC में शशि थरूर, राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं. 

केसी वेणुगोपाल ने जारी की विज्ञप्ति 
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 9 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं. कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों. युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे. 

अक्टूबर 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे खड़गे
गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले साल अक्टूबर महीने में निर्वाचन के बाद अध्यक्ष का पदभार संभाला है. इसके करीब 10 महीने बाद उन्होंने कार्य समिति गठित की है. 

CWC सदस्य
1. मल्लिकार्जुन खड़गे
2. सोनिया गांधी
3. डॉ. मनमोहन सिंह
4. राहुल गांधी
5. अधीर रंजन चौधरी
6. एके एंटनी
7. अम्बिका सोनी
8. मीरा कुमार
9. दिग्विजय सिंह
10. पी चिदंबरम

11. तारिक अनवर
12. ललथनहवला 
13. मुकुल वासनिक
14. आनंद शर्मा
15. अशोकराव चव्हाण
16. अजय माकन
17. चरणजीत सिंह चन्नी
18. प्रियंका गांधी वाड्रा
19. कुमारी शैलजा
20. गईखंगम गंगमई

21. एन रघुवीरा रेड्डी
22. शशि थरूर
23. ताम्रध्वज साहू
24. अभिषेक मनु सिंघवी
25. सलमान खुर्शीद
26. जयराम रमेश
27. जितेंद्र सिंह 
28. रणदीप सिंह सुरजेवाला
29. सचिन पायलट
30. दीपक बाबरिया

31. जगदीश ठाकोर
32. जीए मीर
33. अविनाश पांडे
34. दीपा दास मुंशी
35. महेंद्रजीत सिंह मालवीया
36. गौरव गोगोई
37. सैयद नसीर हुसैन
38. कमलेश्वर पटेल
39. केसी वेणुगोपाल 

स्थायी आमंत्रित सदस्य 
1. वीरप्पा मोइली
2. हरीश रावत
3. पवन कुमार बंसल
4. मोहन प्रकाश
5. रमेश चेन्निथाला
6. बीके हरिप्रसाद
7. प्रतिभा सिंह
8. मनीष तिवारी
9. तारिक हमीद कर्रा

10. दीपेंद्र सिंह हुड्डा
11. गिरीश राय चोडनकर
12. टी सुब्ब्रामी रेड्डी
13. के राजू
14. चंद्रकांत हंडोरे
15. मीनाक्षी नटराजन
16. फूलो देवी नेतम
17. दामोदर राज नरसिम्हा 
18. सुदीप रॉय बर्मन

ये भी पढ़ेंः 'चीन ने लद्दाख में लोगों की जमीन छीनी', राहुल के इस दावे पर सिंधिया ने साधा निशाना, बोले... 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़