कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री वेडिंग फंक्शन में सितारों का लगा मेला, लुक्स पर टिकी रह गईं नजरें

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (entertainment industry) में एक बार फिर शादी के ढोल जल्द बजने वाले है. अब मशहूर फैशन डिजाइनज कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 27, 2022, 12:26 PM IST
  • कुणाल रावल-अर्पिता मेहता का हुआ प्री वेडिंग सेलीब्रेशन
  • करण जौहर से लेकर मलाइका का दिखा खूबसूरत अंदाज
कुणाल रावल और अर्पिता मेहता के प्री वेडिंग फंक्शन में सितारों का लगा मेला, लुक्स पर टिकी रह गईं नजरें

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों पार्टी सीजन चल रहा है. आए दिन कोई न कोई खुशखबरी फैंस को सुनने को मिल ही जाती है. वहीं बॉलीवुड स्टार्स को धूम मचाने का मौका मिल जाता है. अब बीती रात की ही बात देख लीजिए जब बॉलीवुड एक्टर्स और हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं. बॉलीवुड के मशहूर सेलीब्रिटी फैशन डिजाइन कुणाल (Kunal Rawal) और अर्पिता (Arpita Mehta) ने अपनी प्री वेडिंग (pre wedding celebration) पार्टी का आयोजन किया था, जहां पूरा बॉलीवुड एक से बढ़क एक एथनिक लुक में नजर आया. किस-किस ने अपने लुक से जीता दिल आइए आपको बताते हैं.

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

कुणाल-अर्पिता की प्री वेडिंग पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने लवर बॉय अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थी. जहां मलाइका ने व्हाइट कलर के एथनिक लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कुर्ता में काफी डेसिंग लग रहे थे. उनके साथ उनकी बहन अंशुला भी नजर आईं. 

करण जौहर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

पार्टी में करण जौहर भी पहुंचे थे. उन्होंने ब्लैक कुर्ते को ब्लैक धोती के साथ कैरी किया था. करण का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

वरूण धवन-नताशा

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

व्हाइट ट्यूनिंग लुक में नजर आए नताशा वरूण परफेक्ट कपल गोल दे रहे थे. जहां नताशा ने खूबसूरत सफेद फैदर लंहगा कैरी किया था, वहीं वरुण ने ऑफ व्हाइट कुर्ता, पैंट और ओपन लॉन्ग कोट पहने नजर आए.

जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

इस पार्टी में बॉलीवुड के नए नवेले लव बर्ड रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को स्पॉट किया गया. रकुल ने पार्टी के लिए ग्रे और ब्लैक ग्लिटरी लहंगा पहना था, वहीं जैकी स्टाइलिश ब्लैक कुर्ता पजामा में नजर आए. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.

अनिल कपूर

हाल में ही नाना बने अनिल कपूर भी इस पार्टी में काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे थे. कॉटन एथनिक कुर्ता पजामा में अनिल कपूर काफी हैंडसम लग रहे थे.

जहान्वी कपूर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

व्हाइट ग्लिटरी साड़ी में जहान्वी कपूर बेहद हॉट लग रही थी. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस को एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार काफी पसंद आया है.

शनाया-महीप कपूर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

अपनी मां महीप कपूर के साथ पार्टी में पहुंची शनाया कपूर का लुक भी किसी से कम नहीं था. सिंपल व्हाइट साड़ी के साथ ग्रे सितारा वर्क ब्लाउज और सिपंल मेकअप में शनाया बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वही महीप कपूर का कलरफुल लंहगे ने भी सबका ध्यान खूब खींचा.

आदित्य रॉय कपूर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

ऑल ब्लैक लुक में नजर आए बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने ब्लैक स्टैंड कॉलर सूट के साथ ब्लैक फुटवेयर कैरी किए थे. सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियोज और फोटोज ने सनसनी मचा दी है. 

ये भी पढ़ें- फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बनाने को लेकर बोले अयान मुखर्जी, 'इसे मैंने नहीं बल्कि किसी शक्ति...'

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़