बिपाशा-करण सिंह ग्रोवर ने शेयर की बेटी की पहली झलक, रखा ये खास नाम

Bipasha Basu Daughter Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक शेयर की है साथ ही नाम का भी खुलासा किया है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 12, 2022, 05:52 PM IST
  • बिपाशा बसु शेयर की बेटी की पहली झलक
  • बिपाशा बसु ने देवी रखा बेटी का नाम
बिपाशा-करण सिंह ग्रोवर ने शेयर की बेटी की पहली झलक, रखा ये खास नाम

Bipasha Basu Daughter Name: बॉलीवुड में इन दिनों खुशियां गूंज रही है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर में किलकारियां गूंजी है. बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने घर में नन्ही परी का स्वागत किया है. इसी साथ कपल पेरेंट क्लब में शामिल हो गए हैं. बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक शेयर की है. 

बिपाशा ने शेयर की पहली झलक 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी की पहली झलक शेयर की है. इसी साथ उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा भी किया है. बिपाशा ने अपनी नन्ही परी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है. बिपाशा ने पोस्ट में लिखा हमारे प्रेम और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अभी यहां है और दिव्य है. इसी के साथ कपल नन्ही परी के पैरों को हथेलियों में थामे नजर आ रहे हैं. 

40 की उम्र के बाद बनीं मां 
बिपाशा बसु ने 43 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा और करण दोनों ही पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. इससे पहले देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने दूसरी बेटी का स्वागत किया था. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नन्ही परी का स्वागत कर चुके हैं. 

शादी के इतने लंबे समय बाद दिया बेटी को जन्म 
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के घर में नन्ही परी की किलकारियां गूंजी है. बिपाशा ने शादी के 6 बाद बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी. 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया है. 

इसे भी पढ़ें: सौंदर्या शर्मा-गौतम के प्यार की होगी परीक्षा, अब्दु को सताई घर की याद 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़