Putrada Ekadashi 2024: आज या कल, कब है पुत्रदा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Putrada Ekadashi 2024: पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाया जा सकता है. साथ ही सभी सुखों की भी प्राप्ति होती है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 21, 2024, 06:55 AM IST
  • जानें आज का पंचांग
  • जानें आज का मुहूर्त
Putrada Ekadashi 2024: आज या कल, कब है पुत्रदा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्लीः Putrada Ekadashi 2024: पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाया जा सकता है. साथ ही सभी सुखों की भी प्राप्ति होती है. 

वहीं आज के अभिजीत मुहूर्त की बात की जाए तो यह दोपहर 12.11 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा.

जानिए आज का पंचांग
तारीखः 21 जनवरी
वारः रविवार
तिथिः एकादशी (शाम 7.28 बजे तक इसके बाद द्वादशी तिथि)

मासः पौष
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः रोहिणी (आधी रात 3.52 बजे तक इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र)

करणः विष्टि (शाम 7.28 बजे तक इसके बाद बव करण)
योगः शुक्ल योग (सुबह 9.47 बजे तक इसके बाद ब्रह्म योग)
चंद्रमा का दिन-रात वृष राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 7.13 बजे
सूर्यास्तः शाम 5.50 बजे तक
दिशाशूलः पश्चिम

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल
ताराबलः अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
चन्द्रबलः वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.27 बजे से 6.20 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.18 बजे से 3.01 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 5.48 बजे से 6.15 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 9.52 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.05 से 12.59 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त
आज राहुकाल शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा. यमगंड दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 4.26 बजे से 5.08 बजे तक रहेगा. भद्रकाल सुबह 7.23 बजे से 7.26 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़