शनि के खुश होते ही बरसेगी मनी, यहां पढ़ें चमत्कारी मंत्र

शनि ने दशरथ की प्रार्थना पर वरदान दिया था कि जो इस स्तोत्र का पाठ करेंगा उन्हें कभी कष्ट नही देंगे. वहीं पीपल की पूजा से भी ग्रहों की शांति मिलती है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : May 30, 2022, 06:29 AM IST
  • शनि जयंती पर करें शनिदेव को प्रसन्न
  • शनि स्तोत्र का पाठ करने से होगा लाभ
 शनि के खुश होते ही बरसेगी मनी, यहां पढ़ें चमत्कारी मंत्र

नई दिल्ली. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं. उनसे जुड़ी वस्तुओं का दान करते हैं, नीले फूल, सरसों के तेल, तिल के तेल, काले या नीले वस्त्र विशेष रूप से अर्पित करते हैं.

इतना ही नहीं, गरीब, असहाय, रोगी और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, ताकि शनि देव की कृपा प्राप्त हो. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप शनि स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं. 

यह एक ऐसा उपाय है, जिससे शनि देव अवश्य प्रसन्न हो सकते हैं, क्योंकि शनि स्तोत्र की रचना राजा दशरथ ने शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ही की था. प्रसन्न होने के बाद शनिदेव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

यह उपाय आपके कष्टों को दूर कर सकते हैं और आपको शनि कृपा भी दिला सकता है. 

शनि ने दशरथ की प्रार्थना पर वरदान दिया था कि जो इस स्तोत्र का पाठ करेंगा उन्हें कभी कष्ट नही देंगे. वहीं पीपल की पूजा से भी ग्रहों की शांति मिलती है.

   नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
   नम: कालग्निरुपायकृतान्ताय च वै नम:।।
   नमो निर्मांसदेहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।
   नमो विशालनेत्राय शुष्कोदरभयाकृते।।
   नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
   नमोदीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते।।
   नमस्ते कोटराक्षाय दुर्निरीक्ष्याय वै नम:।
   नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।
   नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते।
   सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च।।
   अधोदृष्टे नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते।
   नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तु ते।।
   तपसा दग्धदेहाय नित्यं योगरताय च।
   नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।
   ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मजसूनवे।
   तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।
   देवासुरमनुष्याश्च सिद्धविद्याधरोरगा:।
   त्वया विलोकिता: सर्वें नाशं यान्ति समूलत:।।
   प्रसादं कुरु मे देव वरार्होऽहमुपागत:।
   एवं स्तुतस्तदा सौरिग्र्रहराजो महाबल:।।

यह भी पढ़ें: आज है शनि जयंती, जानें कैसे प्रसन्न होंगे शनिदेव, इस उपाय से बरसेगा धन

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़