Janaki Jayanti: आज है जानकी जयंती, पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Aaj ka Panchang: आज जानकी जयंती है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-उपासना की जाती है. मां सीता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. आज के दिन व्रत रखने से दीर्घायु, संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 4, 2024, 07:23 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानिए आज का मुहूर्त
Janaki Jayanti: आज है जानकी जयंती, पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्लीः Aaj ka Panchang: आज जानकी जयंती है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा-उपासना की जाती है. मां सीता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. आज के दिन व्रत रखने से दीर्घायु, संतान प्राप्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 4 मार्च
वारः सोमवार
तिथिः अष्टमी (सुबह 8.50 बजे तक इसके बाद नवमी तिथि)

मासः फाल्गुन
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः ज्येष्ठा (शाम 4.21 बजे तक इसके बाद मूल नक्षत्र)

करणः कौलव (सुबह 8.50 बजे तक इसके बाद गर करण)
योगः वज्र योग (शाम 4.06 बजे तक इसके बाद सिद्धि योग)
चंद्रमा का शाम 4.21 बजे तक वृश्चिक इसके बाद धनु राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.42 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.23 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलः अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबलः वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.04 बजे से 5.53 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.16 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.21 बजे से 6.45 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 6.42 बजे से 8.10 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12.08 से 12.57 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल दोपहर 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12.56 बजे से 1.43 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 3.16 बजे से 4.03 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़