January 2024 Shubh Muhurat: जनवरी 2024 में कितने शुभ दिन, जानें विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन के सभी शुभ मुहूर्त

January 2024 Shubh Muhurat: मांगलिक कार्य करने से पहले हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त पर जरूर विचार किया जाता है. मान्यता है कि हिंदू धर्म में शुभ संयोग और खास मुहूर्त में किए गए काम जैसे विवाह, मुंडन,  पूजा-पाठ, मुंडन, गृहप्रवेश, सगाई आदि सफल होते हैं. पंचांग के अनुसार साल 2024 में 15 जनवरी को खरमास खत्म हो रहे हैं, इसके बाद सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे. आइए जानते हैं नए साल 2024 में जनवरी में विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त.

Written by - Shruti Kumari | Last Updated : Dec 28, 2023, 03:38 PM IST
  • जनवरी पंचांग 2024
  • जनवरी 2024 विवाह के मुहूर्त
January 2024 Shubh Muhurat: जनवरी 2024 में कितने शुभ दिन, जानें विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन के सभी शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली: January 2024 Shubh Muhurat: मांगलिक कार्य करने से पहले हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त पर जरूर विचार किया जाता है. मान्यता है कि हिंदू धर्म में शुभ संयोग और खास मुहूर्त में किए गए काम जैसे विवाह, मुंडन,  पूजा-पाठ, मुंडन, गृहप्रवेश, सगाई आदि सफल होते हैं. पंचांग के अनुसार साल 2024 में 15 जनवरी को खरमास खत्म हो रहे हैं, इसके बाद सभी शुभ काम शुरू हो जाएंगे. आइए जानते हैं नए साल 2024 में जनवरी में विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त.
 
जनवरी 2024 विवाह के मुहूर्त  
15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खरमास खत्म हो रहे हैं. इस दिन से सारे मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाएगी. विवाह के लिए दिन, तिथि, नक्षत्र, ग्रह पर विशेष ध्यान दिया जाता है. जनवरी में विवाह के कुल 9 शुभ मुहूर्त हैं. इस दौरान जमकर शादी की शहनाइयां बजेंगी.
 
 डेट               मुहूर्त                  तिथि
16 जनवरी 2024  रात्रि 09:01 - 17 जनवरी, प्रातः 07:15,सप्तमी तिथि
17 जनवरी 2024  प्रातः 07:15 - रात्रि 10:50 सप्तमी
20 जनवरी 2024  दोपहर 03:09 - 21 जनवरी, प्रातः 07:1, दशमी तिथि
21 जनवरी 2024  प्रातः 07:14 - 07:23, एकादशी तिथि
22 जनवरी 2024  प्रातः 07:14 - 23 जनवरी, प्रातः 04:58, द्वादशी तिथि
27 जनवरी 2024   प्रातः 07:44 से 28 जनवरी प्रातः 07: 12, द्वितीया तिथि
28 जनवरी 2024  प्रातः 07:12 - दोपहर 03:55, तृतीया तिथि
30 जनवरी 2024  प्रातः 10:43 - 31 जनवरी, प्रातः 07:10, चतुर्थी तिथि
31 जनवरी 2024  प्रातः 07:10 - 1 फरवरी, दोपहर 01:08, पंचमी तिथि
 
 
जनवरी 2024 मुंडन शुभ मुहूर्त  
बच्चे के जन्म के 5 साल के बाद बाल उतार जाता है इसे हम मुंडन संस्कार संस्कार कहा जाता है. हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है.  कहते हैं कि जन्म के समय के इन बालों को अपवित्र माना जाता है और मुंडन होने से बच्चा को पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है. जानते हैं जनवरी 2024 में मुंडन के शुभ मुहूर्त.
 
  डेट                 मुहूर्त तिथि नक्षत्र
16 जनवरी 2024   सुबह 09.36 - सुबह 10.23 षष्ठी उत्तर भाद्रपद 
24 जनवरी 2024 सुबह 10.02 - सुबह 11.17चतुर्दशी पुनर्वसु
27 जनवरी 2024 सुबह 08.06 - सुबह 08.13 द्वितीया अश्लेशा 
 
जनवरी 2024 गृह प्रवेश मुहूर्त 
नए साल की शुरुआत नई सपनों के साथ होती है. अगर आप भी अपने लिए घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं या फिर नए साल में अपने सपनों के घर में रहना चाहते हैं तो साल 2024 में जनवरी के गृह प्रवेश मुहूर्त जान लीजिए.
 
 डेट       मुहूर्त      तिथि   नक्षत्र
3 जनवरी 2024 प्रात: 07.14 - दोपहर 02.46 सप्तमी उत्तरा फाल्गुनी 
 
 
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ट्रेंडिंग न्यूज़