Hariyali Teej 2022: इस दिन महिलाएं क्यों पहनती हैं हरे रंग की साड़ी, होती है इन सुखों की प्राप्ति!

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. वहीं इस दिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र भी पहनती हैं. आइए जानते हैं इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े क्यों पहनती हैं?

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 30, 2022, 07:41 PM IST
  • हरियाली तीज पर हरें रंग का क्या है महत्व
  • हरियाली तीज महिलाओं के लिए क्यों है खास
Hariyali Teej 2022: इस दिन महिलाएं क्यों पहनती हैं हरे रंग की साड़ी, होती है इन सुखों की प्राप्ति!

नई दिल्ली: Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज का त्योहार 31 जुलाई का है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं. माना जाता है कि इस दिन हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनने का विशेष महत्व होता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिरी क्यों इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र को धारण करती हैं? हरियाली तीज पर हरे रंग का क्या महत्व है?

बुध ग्रह का रंग होता है हरा

हरियाली तीज के लिए दिन हरे रंग के कपड़े पहनने का एक कारण बुध ग्रह भी है. ज्योतिष के अनुसार जिस महिला की कुंडली में बुध ग्रह अच्छा होता है उस महिला को पति और संतान का सुख मिलता है. ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का रंग भी हरा होता है. इस वजह से भी महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना पसंद करती हैं.

भगवान शिव को प्रिय है हरा रंग

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को हरा रंग काफी प्रिय है. इसलिए महिलाएं इस दिन हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं. कहा जाता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.

सावन करता है गर्मी का अंत

सावन के महीने में प्रकृति बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. सावन के महीने में बारिश की वजह से गर्मी का अंत हो जाता है. हर तरफ हरियाली नजर आती है. इसलिए सावन के महीने में इस तीज को हरियाली तीज कहा जाता है. प्रकृति की खूबसूरत देख इंसान अपने खुश हो जाता है. इसी तरह महिलाएं भी हरी साड़ी पहनती हैं जिससे वह खूबसूरत नजर आएं.

इसे भी पढ़ेंः  Hariyali Teej 2022: माधुरी दीक्षित से लेकर आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़