Diwali 2023: दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

Diwali 2023: आज दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. आज के दिन घरों-मंदिरों, प्रतिष्ठानों आदि को रोशनी से सजाया जाता है. शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है. मान्यता है दीपावली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाती हैं. माता लक्ष्मी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं. दीपावली पर लोग सुख-समृ्द्धि और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं. 

Written by - Dr. Anish Vyas | Last Updated : Nov 12, 2023, 09:27 AM IST
  • लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
  • आज मनाई जा रही दिवाली
Diwali 2023: दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त

नई दिल्लीः Diwali 2023: आज दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है. आज के दिन घरों-मंदिरों, प्रतिष्ठानों आदि को रोशनी से सजाया जाता है. शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है. मान्यता है दीपावली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाती हैं. माता लक्ष्मी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं. दीपावली पर लोग सुख-समृ्द्धि और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं. 

अथर्ववेद में लिखा है कि जल, अन्न और सारे सुख देने वाली पृथ्वी माता को ही दीपावली के दिन भगवती लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है. कार्तिक अमावस्या का दिन अंधेरे की अनादि सत्ता को अंत में बदल देता है, जब छोटे-छोटे ज्योति-कलश दीप जगमगाने लगते हैं. प्रदोष काल में माता लक्ष्मी के साथ गणपति, सरस्वती, कुबेर और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है.

दीपावली पर जरूर करें ये उपाय
दीपावली पर लक्ष्मी जी और गणेश महाराज की पूजा का विधान है. इसके अलावा आप इस दिन हनुमानजी, यमराज, चित्रगुप्त, कुबेर, भैरव, कुलदेवता और अपने पितरों का पूजन भी जरूर करें. वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी पूजा करें. इसके साथ ही दीपावली पूजा में आप श्रीसूक्त और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं.

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 
लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त - शाम 05:40 से शाम 07:36 तक 

प्रदोष काल (लग्न ) - शाम 05:34 - रात 08::08 तक
वृषभ लग्न  - शाम 05:48 - रात 07:45 तक

महानिशीथ काल मुहूर्त
सिंह लग्न - मध्यरात्रि 12:18 से अंतरात्रि 02:34 तक

व्यापारिक प्रतिष्ठान का पूजन मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त  -  प्रातः 11:47 से दोपहर 12:33 तक
शुभ का चौघड़िया - दोपहर 01:31 से दोपहर 02:51 तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 2:11 से दोपहर 2:55 बजे तक

दिवाकाल का श्रेष्ठ समय
चर-लाभ-अमृत का चौघड़िया - प्रातः 08:08 से दोपहर 12:11 तक

रात्रि का श्रेष्ठ समय 
शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया - सायं 05:34 से रात्रि 10:31 तक  
लाभ का चौघड़िया - मध्यरात्रि 01:50 से अंतरात्रि 03:29 तक
शुभ का चौघड़िया - अंतरात्रि 05:08 से प्रातः 06:48 तक

यह भी पढ़िएः Diwali 2023: 700 वर्षों में पहली बार पांच राजयोग और तीन शुभ योग में मनेगी दीपावली

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़