Chandra Grahan 2022: जानिए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Chandra Grahan 2022: साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था. वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा तिथि 08 नवंबर को लगने जा रहा है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 8, 2022, 07:39 AM IST
  • साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है?
  • कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2022: जानिए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

नई दिल्ली: Chandra Grahan 2022 time साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था. वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा तिथि 08 नवंबर को लगने जा रहा है.

पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था. 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है?
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.

चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है. ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा.

चंद्र ग्रहण कब लगता है?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है. वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है.

कहां-कहां नजर आएगा आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है.

जानिए किस राशि के जातक पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा?

- मेष राशि वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है.
- वृष राशि के जातकों को हानि.
- मिथुन राशि वालों को लाभ होगा.
- कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुखदायी होगा.
- सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है.
- कन्या राशि वालों के लिए कष्टकारी.
- तुला राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में कष्ट.
- वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखकारक.
- धनु के लिए चिंताग्रस्त.
- मकर राशि के लिए कष्टकारी.
- कुंभ राशि के लिए धनलाभ की संभावना.
- मीन राशि वाले जातकों को हानि उठानी पड़ सकती है.

ट्रेंडिंग न्यूज़