रूस ने फिर बढ़ा लिया हथियारों का उत्पादन, अमेरिकी प्रतिबंधों को ऐसे दी मात, रिपोर्ट में खुलासा
Advertisement

रूस ने फिर बढ़ा लिया हथियारों का उत्पादन, अमेरिकी प्रतिबंधों को ऐसे दी मात, रिपोर्ट में खुलासा

West Sanctions Against Russia: रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था. जिसके बाद अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे.

 

रूस ने फिर बढ़ा लिया हथियारों का उत्पादन, अमेरिकी प्रतिबंधों को ऐसे दी मात, रिपोर्ट में खुलासा

World News in Hindi: रूस अपने मिसाइल उत्पादन को युद्ध-पूर्व स्तर से आगे बढ़ाने के लिए पश्चिम द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों पर काबू पाने में कामयाब रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी, यूरोपीय और यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है.  

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि फरवरी 2022 में युद्ध की शुरुआत में प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप रूस को कम से कम छह महीने के लिए मिसाइलों और अन्य हथियारों के उत्पादन को नाटकीय रूप से धीमा करने के लिए मजबूर होना पड़ा. लेकिन 2022 के अंत तक,  मॉस्को के मिलिट्री इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग ने फिर से गति पकड़नी शुरू कर दी.’

रूस ने खत्म किया अमेरिकी निर्यात नियंत्रण
रिपोर्ट में कहा गया कि रूस ने अपनी खुफिया सर्विस और रक्षा मंत्रालय का उपयोग करके अमेरिकी निर्यात नियंत्रण को नष्ट कर दिया. मॉस्को ने ऐसा उन लोगों का अवैध नेटवर्क चलाने के लिए किया जो प्रमुख कंपोनेंट्स को अन्य देशों में निर्यात करके तस्करी करते हैं, जहां से उन्हें अधिक आसानी से रूस भेजा जा सकता है.

युद्ध शुरू होने के एक साल से भी कम समय में, रूस ने आर्मेनिया और तुर्किये जैसे देशों के माध्यम से महत्वपूर्ण घटकों में व्यापार को फिर से स्थापित कर लिया.

युद्ध से पहले और बाद में इतना बढ़ा उत्पादन
रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पश्चिमी रक्षा अधिकारी ने कहा, युद्ध से पहले रूस एक वर्ष में 100 टैंक बना सकता था; अब वे 200 का उत्पादन कर रहे हैं. पश्चिमी अधिकारियों का यह भी मानना है कि रूस प्रति वर्ष 2 मिलियन तोप के गोले बनाने की राह पर है- युद्ध से पहले रूस द्वारा निर्माण की जाने वाली अनुमानित मात्रा से दोगुना. रूस अमेरिका और यूरोप की तुलना में अधिक गोला-बारूद का उत्पादन कर रहा है.

बता दें रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था. जिसके बाद अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे.

Trending news